जर्जर सड़कों को ठीक कराने की कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की मांग

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद की अधिकांश सड़के जर्जर हो गई है, प्रदेश सरकार द्वारा कई बार उनको ठीक कराने के लिए समय सीमा निर्धारित कि, लेकिन सड़कों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। उक्त बातें सलेमपुर कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा ।
उन्होंने बताया कि मुसैला से मईल तक की सड़क को ठीक कराने की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कई बार किया, लेकिन आज तक 17 किलोमीटर लंबी दूरी की यह सड़क जर्जर हालत में पड़ी हुई है।इस सड़क के पुनर्निर्माण व सुंदरीकरण का काम अति आवश्यक है।इसी तरह नवलपुर से लार, सलेमपुर के जमुआ मोड़ से मगहरा होते हुए करूअना ,महादहां बाग से डुमवलिया होते हुए मुजुरी बुजुर्ग, सलेमपुर से पयासी, भागलपुर से पिंडी, सलेमपुर से बरठा चौराहा, सलेमपुर से चेरो सहित जनपद की कई महत्वपूर्ण सड़के अपने दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। लोग सड़क दुर्घटना के कारण असमय काल कलवित हो रहे है।यहां के जन प्रतिनिधियों को केवल सत्ता सुख से मतलब है। जनता की आवाज कोई सुनने वाला नहीं है।सड़कों के गड्डा मुक्ति के नाम पर केवल कागजी खानापूर्ति किया जा रहा है।अगर इन सड़कों को शीघ्र नव निर्माण नही किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। इसके लिए सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।

rkpshomnath

Recent Posts

माता-पिता का साया छिना, अब जर्जर मकान के सहारे चार बहनों की जिंदगी

छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…

4 minutes ago

बरहज में मछली पकड़ने के दौरान दर्दनाक हादसा

नाले में फंसे 50 वर्षीय मुन्नीलाल, को अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया…

8 minutes ago

नटवा जंगल में कुत्ते को बचाने में पलटी बाइक, किशोर की मौत; दो घायल

गंभीर घायल युवक बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार…

11 minutes ago

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी

डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह बिग बी की पोस्ट से चिंतित हुए करोड़ों फैंस,…

2 hours ago

गोरखपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि, बलिदान को किया नमन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को गोरखपुर पुलिस लाइन…

3 hours ago