नोडल अधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में की समीक्षा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।नोडल अधिकारी डॉ. हीरालाल विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गो आश्रय स्थलों की व्यवस्था के संदर्भ में संबंधित अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की गई।
नोडल अधिकारी ने गोवंशों की संख्या, निराश्रित गोवंश संरक्षण अभियान, एसएफसी पूलिंग से प्राप्त धनराशियों के आय–व्यय, कैटिल कैचर आदि की समीक्षा की।
उनके द्वारा सबसे पहले गोआश्रयवार संरक्षित गोवंशों की संख्या की जानकारी ली गई। मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों की संख्या बताते हुए, गोआश्रय स्थलों पर पशुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं से अवगत कराया। नोडल अधिकारी ने सभी स्थलों पर छाया हेतु वृक्ष लगवाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्थलों पर प्रकाश हेतु सोलर लाइट की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी को सभी कांजी हाउस को आदर्श गोआश्रय केंद्र के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने पशुधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पशुधन विभाग अपने कार्यों का विस्तार करें और पशुधन के माध्यम से लोगों की आय बढ़ाने का प्रयास करें। उन्होंने कृषि को उद्यमी बनाने पर भी जोर दिया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पशुधन के संदर्भ में जारी शासनादेशों के संदर्भ सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशाला आयोजित करवाने का निर्देश दिया। नोडल अधिकारी ने कहा की गोसदन मधवलिया में पर्यटन की दृष्टि से अत्यधिक संभावनाएं हैं और सभी संबंधित अधिकारी मिलकर इसको एक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करें। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी के रूप में मुझसे जो भी सहयोग बन सकेगा, मैं करूंगा।
उन्होंने सभी अधिकारियों को जनपद में बेहतर गोवंश प्रबंधन के लिए बधाई देते हुए कहा कि आगे भी समन्वित प्रयास से इसको और बेहतर करें।
इससे पूर्व जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी का बैठक में स्वागत किया। उन्होंने बैठक के अंत में उनके द्वारा दिए जाए सुझावों और निर्देशों के पूर्ण अनुपालन हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, सीवीओ डॉ यू.एन. सिंह सभी एसडीएम, अपर मुख्य अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

7 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

7 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

7 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

7 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

7 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

7 hours ago