Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनोडल अधिकारी ने की रामग्राम पर्यटन विकास परियोजना का स्थलीय निरीक्षण

नोडल अधिकारी ने की रामग्राम पर्यटन विकास परियोजना का स्थलीय निरीक्षण

रामग्राम पर्यटन विकास परियोजना से पर्यटन को मिलेगा प्रोत्साहन

दिसंबर तक परियोजना को पूर्ण कराने का सख्त निर्देश

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)।नोडल अधिकारी पी. गुरुप्रसाद (आईएएस) द्वारा रामग्राम पर्यटन विकास परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
नोडल अधिकारी ने रामग्राम स्तूप के पास प्रास्तावित कार्यों की जानकारी ली। डीएफओ ने बताया कि स्तूप के पास बांस के कॉटेज और ध्यान केंद्र बनाया जाएगा। यहाँ पेयजल की व्यवस्था, सौर फेंसिंग और सौर प्रकाश की व्यवस्था का प्रस्ताव है। नोडल अधिकारी ने कहा कि इस परियोजना से जनपद में पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा। इसलिए जल्द से जल्द कार्य को शुरू करायें।
चौक में प्रास्तावित अतिथि निवास, ध्यान केंद्र, कैफेटेरिया और घाट निर्माण के कार्यों को देखा। नोडल अधिकारी ने कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को कार्य मे तेजी लाने और दिसम्बर तक परियोजना को पूर्ण करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार और डीएफओ पुष्प कुमार के उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments