अधिकारों से वंचित न राह जाए कोई भी बंदी

जिला कारागार में बंदियों की शिक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए शिक्षकों से की बातचीत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला जज महेन्द्र प्रसाद चौधरी के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेंद्र कुमार सिंह द्वारा जिला कारागार संत कबीर नगर का निरीक्षण किया। जिसमे एक-एक करके कई बन्दीजनो ने अपनी बात रखी।
जिला कारागार में बन्दीजनो के शिक्षा हेतु किये गए व्यवस्था का मुआयना करते हुए तैनात शिक्षकों से भी बातचीत किया। अल्प वयस्क बंदियों के पठन-पाठन हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बंदीजनो से उनके स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं के बारे में किसी दुविधा या शिकायत पर विशेष ध्यान दिए जाने की बात कही । पाकशाला में पक रहे, पकवान का निरीक्षण किया। जिला कारागार में तैनात अध्यापकों से शिक्षण कार्य के संबंध में वार्ता की गई तथा शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा आने पर जिला प्राधिकरण को पत्राचार करने हेतु निर्देशित किया गया। जेल अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि कोई बंदी किसी भी प्रकार की सहायता हेतु कोई बात अथवा तथ्य रखता है तो उसके समाधान हेतु हर संभव प्रयास करें तथा प्रार्थना पत्र लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संत कबीर नगर के कार्यालय में प्रेषित करना सुनिश्चित करें।
जिला कारागार के जेल पीएलवी पंकज गुप्ता एवं अमरजीत सिंह को निर्देशित किया कि प्रत्येक बंदीजनो से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्हें उनके अधिकारों के बारे मे बताए तथा सहा यतार्थ तत्पर रहें।
इस दौरान में जिला कारागार के अधिकारी, कर्मचारीगण एवं जेल के पराविधिक स्वयं सेवक मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

फार्मर आईडी अब अनिवार्य: योजनाओं का लाभ लेने के लिए 15 अप्रैल तक कराएं रजिस्ट्रेशन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के किसानों के लिए अब फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

1 hour ago

संत कबीर नगर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 11.69 लाख से अधिक वोटर दर्ज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। Election Commission of India के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01…

1 hour ago

देश के प्रमुख शहरों में खुलेगा लीगल एड सेंटर, ज्यूडिशियल काउंसिल की बड़ी पहल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में आम नागरिकों को न्याय तक आसान पहुंच उपलब्ध…

1 hour ago

विश्व होम्योपैथी दिवस पर गोष्ठी आयोजित, डॉ सैमुअल हैनिमैन को दी श्रद्धांजलि

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर नगर के ईचौना पश्चिमी वार्ड…

2 hours ago

बलिया में जानलेवा हमला: पूर्व चेयरमैन के बेटे पर ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरारोड क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज घटना…

2 hours ago

मौत का तांडव: ट्रेलर-डंपर की भीषण भिड़ंत में चालक की मौत, चौराहे पर मचा हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। श्यामदेंउरवा थाना क्षेत्र के परतावल मुख्य चौराहे पर शुक्रवार देर रात…

2 hours ago