कुछ न कुछ कमी सब में होती है
सर्व गुण सम्पन्न नहीं कोई होता है,
थोड़ी सी कमी भुला करके अपनी
मित्रता बनाए रखना अच्छा होता है।
अपनों और परायों के मैत्री रिश्ते
बनाने में अक्सर वर्षों लग जाते हैं,
रिश्ते ना रखना चाहे कोई जमाने से
आसानी से दो पल में ख़त्म हो जाते हैं।
सच्चे पथ पर चलकर तो हर कोई
वक्त को साथ सदा रख सकता है,
पर वक्त के साथ चलकर सत्य का
मार्ग कभी कभी विषम हो सकता है।
सच्ची राहें हमेशा सरल सहज पथ
निर्मित कर गंतव्य सुगम कर देती हैं,
जूठ बुराई की पथरीली राहें सुंदर
रिश्तों को दुर्गम अगम बना देती हैं।
अंधेरों की साजिशें, भी रोज होतीं हैं
पर उजाले की जीत, ही रोज़ होती है,
सत्य बोलना तो कटु अवश्य होता है,
पर सौ बार जूठ बोलने से बचाता है।
जाति, धर्म, भाषा के कारण मानवता
को इस युग में बिखरते देखा जाता है
व्यथित हृदय से विनती है ‘आदित्य’
समर्पण भाव इँसाँ को इंसान बनाता है।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…
संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…
साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…