Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनही आया किसी का काल प्रेमचंद यादव के मोबाइल पर

नही आया किसी का काल प्रेमचंद यादव के मोबाइल पर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
रुद्रपुर फतेहपुर के जघन्य हत्याकांड में आया नया मोड़, 1अक्टूबर की रात लगभग 9 बज कर 45 मिनट के बाद प्रेमचंद यादव के मोबाइल पर किसी का फोन नही आया था।जबकि परिजनों द्वारा बताया गया था कि, प्रेमचंद यादव किसी के फोन करने पर सुबह घर से निकले थे, किन्तु पुलिस ने जब काल डिटेल्स खंगाला तो परिजनों द्वारा कही गयी बात झूठी निकली।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमचंद यादव खुद गया था, किसी ने उसे नही बुलाया था।इस सम्बंध में पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि दुबे परिवार में किसी का मोबाइल पुलिस को नही मिला।इस प्रकार देखा जाय तो हत्याकांड से जुड़ी सारी परते धीरे धीरे खुलती जा रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments