Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअधिकारियों के आदेश के बावजूद पैमाइश नहीj

अधिकारियों के आदेश के बावजूद पैमाइश नहीj

सरसेना /म‌ऊ(राष्ट्र की परम्परा)l सरसेना गांव के दर्जनों किसानों की चक की पैमाइश आज तक राजस्व लेखपाल एवं चकबंदी के लेखपाल एवं कानूनगो द्वारा नहीं किया गया, इससे लगता है कि लेखपाल एवं कानूनगो को अधिकारियों के आदेश का कोई असर नहीं है। किसान सुरेश राम व चंदन पाण्डेय आदि का कहना है कि हम लोग दर्जनों बार जिलाधिकारी जनता दरबार एवं दर्जनों बार संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन आज तक खेत की पैमाइश नहीं हो पाई थक हार कर हम सब किसान मंडलायुक्त को प्रार्थना पत्र दिए हैं देखना यह है कि हम सब किसानों की समस्या का समाधान हो पाता है कि नहीं।

Nकिसान राजकुमार, रामनाथ व अजीत पाण्डेय का कहना है की उपजिलाधिकारी मोहम्दाबाद गोहना व सीओ चकबंदी द्वारा 03/05/2023 को संयुक्त टीम का गठन भी किया गया, संयुक्त टीम गठन होने के बावजूद भी उप जिलाधिकारी द्वारा मौखिक रूप से चकबंदी के कानूनगो दयाराम एवं राजस्व के लेखपाल सर्वेश सिंह को कहा कि आप लोग तुरंत जाकर किसानों के चक की पैमाइश कर आख्या प्रस्तुत करें, लेकिन उक्त कर्मचारियों द्वारा आज तक किसी भी किसान के खेत की पैमाइश नहीं की गयी इससे लगता है कि अधिकारियों के आदेश का कर्मचारियों पर कोई असर नहीं दिखाई देता है। किसान सुरेश राम, राजकुमार राम, दीपक कुमार, चंदन पाण्डेय,अजीत पाण्डेय, रामनाथ, इंदु देवी आदि किसान शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अपने खेत की पैमाइश कराए जाने की मांग की है, देखना यह है कि किसानों की समस्या का समाधान हो पाता है,या किसान केवल हाकीमो के चक्कर लगाते रहेंगें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments