आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
उच्चाधिकारियों के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु दिये गये निर्देश के अनुपालन में, थाना निजामाबाद के उ0नि0 सूरज कुमार चौधरी व उ0नि0 धनन्जय प्रसाद शुक्ला मय हमराही के साथ देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन में फरहाबाद चौराहे पर मामूर थे कि, मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली एक व्यक्ति अनन्तपुर बाग (उदयभान इण्टर कालेज के पास) खड़ा है, जिसके पास नाजायज गांजा है।
उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा अभियुक्त दुर्गेश तिवारी पुत्र स्व0 मंगला प्रसाद तिवारी निवासी रघुनाथपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ को मौके पर पहुंच कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से 1 किलो 400 ग्राम नाजायज गाँजा व एक अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। जिसे 14 मार्च को समय 11.30 बजे हिरासत में लेकर अभियुक्त का चालान न्यायालय में किया गया।
त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने होल्ड कराई थी ठगी की धनराशि, पीड़ित ने…
मालगोदाम के पास से पकड़ा गया वांछित अभियुक्त, निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद…
राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पशुपालकों एवं गोशाला संचालकों को मिला सम्मान, सरकारी योजनाओं की दी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता…
चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में अवैध खनन पर रोक लगाने…
जागरूकता शिविर में 14 पेंशनरों ने लिया हिस्सा, तीन का डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जारी वाराणसी…