मल्टीपरपज सीड स्टोर एवं डिसिमिनेशन सेंटर का डीएम ने किया निरीक्षण

घटिया गुणवत्ता के कार्य पर जतायी नाराजगी, जांच के लिए किया तीन सदस्यीय समिति का गठन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को अपराह्न भलुअनी विकासखंड में निर्माणाधीन मल्टीपरपज सीड स्टोर एवं डिसेमिनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण परियोजना में कई गंभीर खामियां मिली, जिस पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने परियोजना की गुणवत्ता एवं डिजाइन की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है।
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत भलुअनी में 80.14 लाख रुपये की लागत से ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा मल्टीपरपज सीड स्टोर एवं डिसिमिनेशन सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। भवन का निर्माण कार्य लगभग 95 प्रतिशत हो चुका है। भवन में माल अनलोड करने के लिए जिस स्थान पर अनलोडिंग प्लेटफार्म बनाया गया है, वहाँ ट्रक का पहुँचना संभव ही नहीं है, जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की प्रोजेक्ट की डिजाइन की स्वीकृति देने में संलग्न अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित करने का निर्देश दिया।
भवन में घटिया वर्कमैनशिप कई स्थानों पर प्रदर्शित हुई। बीम की चौड़ाई एक समान नहीं मिली। कई दरवाजे मानक के अनुसार नहीं मिले। दरवाजों में प्रयुक्त प्लाय और हैंडल की गुणवत्ता पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता मनोज पांडेय अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठन करने का निर्देश है। उन्होंने कहा कि परियोजना में लापरवाही बरतने वाले एवं खराब पर्यवेक्षण करने वाले अधिकारियों का उत्तरदायित्व तय करके कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता राम अवध यादव सहायक अभियंता श्वेता सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpshomnath

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

7 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

8 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

8 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

8 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

8 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

8 hours ago