Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनितेश ने 94.16 मार्क्स के साथ सफलता पा कर किया विद्यालय का...

नितेश ने 94.16 मार्क्स के साथ सफलता पा कर किया विद्यालय का नाम रोशन

भाटपार रानी/देवरिया
(राष्ट्र की परम्परा)

देवरिया जिले के नितेश सिंह पुत्र राधेश्याम सिंह ग्राम भैसही ने 94.16% प्राप्तांक हासिल कर अपने कुल परिवार व ग्राम क्षेत्र सहित खुद के विद्यालय का भी नाम रोशन कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैसही निवासी नितेश सिंह पुत्र राधेश्याम सिंह ने गत शनिवार को जारी हुए यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में 94.16% प्राप्तांक हासिल कर अपने कुल परिवार ग्राम क्षेत्र सहित खुद के विद्यालय संग्राम सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज अहिरौली बघेल का नाम रोशन कर अपने क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। वहीं अपने इस होनहार युवक के सफलता से गौरवान्वित आस पास के लोगों सहित ग्राम प्रधान आसमा खातून सहित अकबर अहमद सहित चाहने वालों ने बधाई दी है। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य विद्या सागर सिंह ने भी अपने विद्यालय के इस होनहार युवक को आगे और बेहतर करने की कामना करते हुए विद्यालय परिवार का नाम रौशन करने सहित इस सफलता पर अपनी शुभ कामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments