मुजफ्फरनगर(राष्ट्र की परम्परा) प्राप्त समाचार के अनुसार स्थानीय गांधी कॉलोनी गांधी वाटिका के सामने स्थित मैजिक डांस एकेडमी के डांसर 23 मार्च को शहीद दिवस पर देशभक्ति डांस व होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
उक्त जानकारी अकादमी के संस्थापक डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा प्रशिक्षित श्यामक डाबर इंटरनेशनल डांस केंद्र मुंबई ने दी है। उन्होंने बताया कि 23 मार्च को जे वी पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड मुजफ्फरनगर 3:30 कार्यक्रम का शुभारंभ होगा, जिसमें मैजिक डांस एकेडमी के प्रशिक्षित दिव्यांग डांसर मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय पर्व आयोजन समिति, शब्द संसार साहित्यिक व सांस्कृतिक मंच मुजफ्फरनगर इंजीनियर क्लब के संयुक्त प्रयासों से होगा। श्री राधा कृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट रजिस्टर्ड दिव्यांगों को समर्पित संस्था के सभी अधिकारियों पदाधिकारी सदस्यों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी है , अरोरा गारमेंट्स के संचालक राकेश अरोरा व मुनीश अरोरा व समस्त स्टाफ ने भी कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएं दी है। इंजीनियर क्लब के सचिव/संयोजक वसंत कुमार गोयल के विशेष अनुरोध पर गांधी कॉलोनी मैजिक डांस एकेडमी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने जा रही है, होली मिलन समारोह में मैजिक डांस एकेडमी के सभी डांसर शामिल रहेंगे।
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…
महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…
नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…