सत्य भारती में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर गढ़िया रगीन , भारती एयरटेल फाउंडेशन द्वारा संचालित सत्य भारती स्कूल में बुधवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाध्यापक द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं जैसे दौड़, लंबी कूद, रस्साकशी, बोरा दौड़ नींबू चम्मच दौड़,कबड्डी, लूडो, कैरम और खो-खो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों में उत्साह देखते ही बनता था। विद्यालय परिसर में खेल भावना और अनुशासन का सुंदर समन्वय देखने को मिला। विजेता विद्यार्थियों को जिला समन्वयक मनोज तोमर एवं राकेश गुप्ता ने पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर शिक्षकों और अभिभावकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि खेल से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि बच्चों में टीम भावना और नेतृत्व कौशल भी विकसित होता है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विवेक कुमार सिंह, अध्यापक उमेश चंद्र, रेनू भारती, रविका मिश्रा, अंशिका, गिरिराज सिंह, सौरभ कुमार एवं भारी संख्या में सम्मानित अभिभावकगण उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यूपी के 17 शहरों की बदलेगी सूरत! कहीं स्मार्ट सड़कें तो कहीं हाईटेक सुविधाएं, जानिए आपके शहर का नाम है शामिल?

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के शहरों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने…

7 hours ago

योगी को चेतावनी, अखिलेश को बधाई!

SIR विवाद के बीच केजरीवाल का बड़ा सियासी हमला, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल; 2027…

7 hours ago

फेसबुक पर हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

दिवाली की शाम पिता की लाइसेंसी डीबीबीएल बंदूक से की थी फायरिंग, असलहा और खोखा…

9 hours ago

बनकटा पुलिस ने चोरी के आरोप में दो युवकों को किया गिरफ्तार, वाटरपंप और गेहूं बरामद

सोहनपुर ओवरब्रिज के पास मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई, दोनों आरोपी नोनार पांडेय गांव…

9 hours ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन, 17 नवंबर को होगा निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन

16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और नाम हटवाने के लिए लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां,…

11 hours ago

राजकीय संप्रेषण गृह में किशोरों के बीच मनाई गई दीपावली, मिठाई और फल बांटकर दीं शुभकामनाएं

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली के पावन अवसर पर जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष एवं…

11 hours ago