सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । थाना नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत नानपारा नवाबगंज मार्ग स्थिति अब्धूत गावँ चौराहे के समीप नीलगाय को आवारा कुत्तों ने काटकर लहूलुहान कर दिया।
रविवार को सुबह खेत से नीलगायों का झुंड निकल रहा था कि, नीलगाय के झुंड को देखकर आवारा कुत्तों ने उनपर हमलावर हो गए। जिसमें कई नीलगायो को काटकर घायल कर दिया और एक नीलगाय के ऊपर आवारा कुत्तों के झुंड ने काटकर गिरा दिया। वहां खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने देखा, तो दौड़कर नीलगाय की जान बचाई और घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने वन क्षेत्राधिकारी अब्दुल्लागंज पंकज साहू को फोन से सूचना दिया। सूचना को संज्ञान में लेकर वन विभाग की टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घायल नीलगाय को देख उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी को अवगत कराया। सूचना पाकर डा.अनिल कुमार शुक्ला पशु चिकित्सक स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पहुंचकर घायल नीलगाय का इलाज किया। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी अब्दुल्लागंज पंकज साहू से जानकारी ली गई, तो उन्होंने बताया कि उपचार होने के लगभग दो घंटे बाद घायल नीलगाय ने दम तोड़ दिया। जिसकी पशु चिकित्साधिकारी द्वारा पोस्टमार्टम कराकर नियमानुसार दफना दिया गया।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…