घर की छत पर चढ़कर तेंदुएं ने पालतू मवेशी का किया शिकार

तेंदुएं के बढ़ते आतंक से दहशत में ग्रामीण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज के अंतर्गत आने वाले चफरिया गांव में देर रात छत पर चढ़कर तेंदुएं ने पालतू मवेशियों को निवाला बना लिया। तेंदुएं के द्वारा पालतू मवेशियों को निवाला बनाए जाने से ग्रामीण काफी दहशत में है। चफरिया गांव निवासी नेमचंद मिस्त्री के घर की छत पर देर रात तेंदुआ चढ़ गया और घर की छत पर बंधे पालतू मवेशी को अपना निवाला बना लिया।
ग्रामीणों के द्वारा तत्काल सूचना सुजौली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी को दी गई। क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर वन दरोगा अनिल कुमार वाचर विकास राजपूत मौके पर पहुंचे उन्होंने पद चिन्हों से तेंदुए के हमले की पुष्टि की है। वहीं तत्काल सूचना पशु चिकित्सक डॉ. विपिन बिहारी और वेक्सीनेटर ललित सिंह को दी गई। मौके पर पहुंचे ललित सिंह ने तेंदुए के हमले में मृत हुए पालतू मवेशी का पंचनामा किया। वहीं ग्रामीणों के मुताबिक पिछले काफी समय से तेंदुए का आतंक बना हुआ है, गन्ने के खेत तेंदुए का आश्रय स्थल बन रहे हैं। कुछ दिन पहले भी तेंदुए ने छत पर चढ़कर पालतू मवेशियों को निवाला बना लिया था। वहीं मौजूद वन कर्मियों ने तेंदुए से बचाव हेतु ग्रामीणों को जागरूक किया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

2 hours ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

2 hours ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

7 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

7 hours ago