महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। घुघली थाना पुलिस ने बीती रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नीलगाय के अवैध शिकार और मांस तस्करी में शामिल तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से नीलगाय का मांस भरी दो बोरियां, कटा हुआ सिर व खुर, तीन अवैध चाकू और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
यह कार्रवाई उपनिरीक्षक अशोक कुमार गिरि के नेतृत्व में की गई, जिसमें हेड कांस्टेबल अभय कुमार, देवानंद और कांस्टेबल रजत प्रजापति, प्रवीण कुमार, विकास यादव व जीतेंद्र कुमार शामिल थे। टीम रात में सुभाष चौक पर गश्त कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुशीनगर सीमा क्षेत्र से कुछ शिकारी नीलगाय का मांस लेकर महराजगंज में बेचने आ रहे हैं।
सूचना पर पुलिस घुघली बुजुर्ग घाट पहुंची और संदिग्ध दो मोटरसाइकिलों पर तीन लोगों को आते देखा। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे, लेकिन पीछा कर उन्हें पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान —
सद्दाम पुत्र मोहम्मद अली, अब्दुल हसन पुत्र भोला अली, असरफी पुत्र हबीबुल्लाह तीनों निवासी: विरैचां टोला सेमरहनां, थाना घुघली।
तलाशी में एक बाइक से नीलगाय का कटा हुआ मांस, जबकि दूसरी बाइक से सिर, खुर और अन्य अवशेष मिले। डिक्की से तीन धारदार अवैध चाकू भी बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नदी किनारे नीलगायों का शिकार कर मांस बेचकर अवैध कमाई करते थे।
बरामद अवशेषों का परीक्षण कर उन्हें मौके पर गड्ढा खोदकर दफनाया गया। चाकू सहित अन्य सामग्री को सील कर कब्जे में लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ—
• 325 BNS
• 9/51 वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972
• 4/25 आर्म्स एक्ट
में मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया।
दोनों मोटरसाइकिलें 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दी गईं। पूरी कार्रवाई की धारा 105 BNSS के तहत वीडियोग्राफी कराई गई।
यह कार्रवाई वन्यजीव संरक्षण और अवैध शिकार रोकने की दिशा में पुलिस द्वारा बड़ी सफलता मानी जा रही है।
महिला की तहरीर पर दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल चौकी अंतर्गत गोरखपुर–महराजगंज मुख्य मार्ग पर…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया जनपद के बैरिया क्षेत्र स्थित छोटे से गांव सोनबरसा की…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मऊ के रतनपुरा विकासखंड अंतर्गत बसारिकपुर ग्राम पंचायत निवासी दिव्यांश…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जहाँ एक ओर सरकार बिजली की बचत को लेकर जनता को…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती…