कूड़ा कलेक्शन में लापरवाही पर सख्ती, सचिवों से जवाब तलब

बंद डोर-टू-डोर कलेक्शन तुरंत शुरू कराने के निर्देश, वेतन रोकने की चेतावनी



गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।ग्रामीण स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए उपनिदेशक (पंचायत), गोरखपुर मंडल हिमांशु शेखर ठाकुर ने पंचायत स्तर के अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि किसी भी स्तर पर ढिलाई अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शुक्रवार सुबह 11:30 बजे आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग समीक्षा बैठक में विकासखंड बांसगांव, बड़हलगंज, बेलघाट, भरोहिया, भटहट, ब्रह्मपुर, कैंपियरगंज, चरगांव और गगहा के एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत सचिव और खंड प्रेरकों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य एजेंडा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की वास्तविक स्थिति की समीक्षा था।
समीक्षा में यह तथ्य सामने आया कि अधिकांश सचिव अपने क्लस्टर की केवल एक ग्राम पंचायत में ही कूड़ा संग्रहण व्यवस्था चला रहे हैं, जबकि दूसरी पंचायत में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू नहीं किया गया है। वहीं करीब 40 सचिव ऐसे पाए गए जो दोनों ग्राम पंचायतों में नियमित रूप से यह कार्य करवा रहे हैं। इसके विपरीत लगभग 15 सचिवों द्वारा शुरू किया गया कूड़ा कलेक्शन कार्य बीच में ही बंद कर दिया गया।

ये भी पढ़ें – जेपी रीजेंसी में होगा श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य आयोजन

इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए उपनिदेशक (पंचायत) ने निर्देश दिए कि अगले मंगलवार तक सभी सचिव अपने क्लस्टर की दोनों ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन अनिवार्य रूप से शुरू कराएं। उन्होंने साफ कहा कि आदेशों की अवहेलना करने वाले सचिवों का जनवरी माह का वेतन रोक दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें – कम उम्र के बच्चों में बढ़ती नशे की लत बनी समाज के लिए गंभीर चेतावनी

बैठक में आरआरसी सेंटर की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई। निर्देश दिए गए कि वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन को सक्रिय किया जाए, जिससे ग्राम पंचायतें स्वच्छता के साथ-साथ आत्मनिर्भर आय सृजन की दिशा में आगे बढ़ सकें। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्वच्छ भारत अभियान को केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि सतत और जिम्मेदार व्यवस्था के रूप में लागू किया जाएगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

11 minutes ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

23 minutes ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

34 minutes ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

43 minutes ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

52 minutes ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

1 hour ago