
वांछित अभियुक्त पर दस हजार रूपये का घोषित था पुरस्कार
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ कौस्तुभ के निर्देशन में अपराध एंव अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान वज्र के तहत अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज आतिश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी निचलौल अनुरूद्ध कुमार के निर्देशन में थाना ठूठीबारी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 231/ 23 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट जिसकी विवेचना थाना निचलौल द्वारा की जा रही है से सम्बंधित नामजद 10000/- रूपये का पुरस्कार घोषित अभियुक्त आफताब आलम पुत्र अमीन निवासी अम्बेडकर नगर वार्ड 5 नौतनवा थाना नौतनवा जनपद महराजगंज हाल मुकाम राजावारी थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह थाना निचलौल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। गठित टीम के अथक प्रयास के बाद मुखबिर की सूचना पर 29 अक्टूबर को अभियुक्त आफताब आलम पुत्र अमीन उपरोक्त को कस्बा निचलौल में गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्त आफताब आलम का चालान किया गया ।अभियुक्त आफताब आलम पुत्र अमीन का अपराधिक इतिहास मु0अ0सं0 194/20 धारा 379/411 भादवि थाना ठूठीबारी महराजगंज, मु0अ0सं0 336/17 धारा 380/411 भादवि थाना ठूठीबारी महराजगंज,मु0अ0सं0 349/20 धारा 411/413 भादवि व 25 आर्म्स एक्ट थाना नौतनवा महराजगंज, मु0अ0सं0138/23 धारा 380/411 भादवि थाना ठूठीबारी महराजगंज,मु0अ0सं0 139/23 धारा 380/411 भादवि थाना ठूठीबारी महराजगंज यह है इस प्रकार अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह , हे0का0 कामेश्वर दूबे , हे0का0 योगेश्वर पाण्डेय, का0 मृत्युंजय तिवारी आदि शामिल
रहे।
More Stories
रामलीला मैदान में एनजीओ संयोजक पर हमला, जान से मारने की धमकी; दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर
महन्थ पर जानलेवा हमला, नगरपालिका अध्यक्ष पर आरोप
युवती का संदिग्ध हालात में शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस