एनआईए ने बरामद किए 3 हथगोले और पिस्तौल, विदेशी आकाओं की साजिश का पर्दाफाश

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने अमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमला मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। जांच एजेंसी ने पंजाब के बटाला के भामरी गांव से तीन हथगोले और .30 बोर की एक पिस्तौल बरामद की है। यह बरामदगी हाल ही में गिरफ्तार आरोपी शरणजीत कुमार उर्फ ​​सन्नी की निशानदेही पर की गई।

एनआईए की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि हथियार और विस्फोटक एक बड़े अंतरराष्ट्रीय आतंकी सिंडिकेट का हिस्सा हैं, जिसका मकसद पंजाब की शांति और सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ना था।

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इस साजिश के पीछे यूरोप, अमेरिका और कनाडा में बैठे आतंकवादी आकाओं का हाथ है, जिन्होंने शरणजीत और उसके साथियों को हथियार मुहैया कराए। एजेंसी के अनुसार, यह पूरा नेटवर्क पंजाब को अस्थिर करने और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के इरादे से काम कर रहा था।

एनआईए मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही इस आतंकी षड्यंत्र के अन्य पहलुओं को भी उजागर करने की उम्मीद जताई जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago