मथुरा में दुष्कर्म आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल

सांकेतिक फोटो

मथुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के जमुनापार क्षेत्र में शुक्रवार को दुष्कर्म के आरोप में पकड़ा गया एक ऑटो चालक पुलिस से भिड़ गया। उसने मौका-ए-वारदात दिखाने के दौरान पुलिस उपनिरीक्षक की सर्विस पिस्तौल छीन ली और फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लग गई। आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छात्रा से दुष्कर्म अपर पुलिस अधीक्षक (नगर क्षेत्र) राजीव कुमार सिंह ने जानकारी दी कि लखनऊ की रहने वाली एक स्थानीय विश्वविद्यालय की डी-फार्मा छात्रा शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े पाँच बजे एक्सप्रेस-वे होते हुए मथुरा पहुँची थी। वृंदावन कट पर उतरने के बाद उसने विश्वविद्यालय जाने के लिए ऑटो-रिक्शा बुक किया। रास्ते में एक सुनसान जगह पर चालक दिनेश ने जबरन छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया।

सर्विलांस से गिरफ्तारी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सर्विलांस के माध्यम से आरोपी को कुछ ही घंटों में दबोच लिया। पुलिस उसे घटना स्थल का मौका मुआयना कराने ले जा रही थी।

पिस्तौल छीनकर की फायरिंग इसी दौरान आरोपी दिनेश ने उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार की सर्विस पिस्तौल छीन ली और पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली उसके दाएँ पैर में लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा।

अस्पताल में भर्ती, मुकदमा दर्ज पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 307 (हत्या का प्रयास), 394 (लूट), 353 (सरकारी कार्य में बाधा), 332 (सरकारी कर्मचारी पर हमला) तथा शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून-व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

6 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

17 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

17 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago