NH-730: महराजगंज में ओवरटेक की होड़, दो ट्रेलरों की जोरदार भिड़ंत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग 730 (NH-730) पर रविवार भोर करीब चार बजे तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बसहियां खुर्द के समीप ओवरटेक के प्रयास में एक ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी दूसरी ट्रेलर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार मिर्जापुर से गिट्टी लादकर महराजगंज की ओर आ रही ट्रेलर तेज रफ्तार में थी। आगे निकलने की कोशिश में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से टकरा गया।
टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई।

ये भी पढ़े – नगरा-भीमपुरा मार्ग पर आमने-सामने की टक्कर, युवक गंभीर

चालक सुरक्षित, जांच जारी

सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर के चालक की पहचान बसहियां खुर्द निवासी धर्मदेव यादव के रूप में हुई है, जबकि टक्कर मारने वाली ट्रेलर का चालक आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र निवासी दीपक यादव बताया गया। दोनों चालक और उनके खलासी सुरक्षित हैं।

सूचना मिलते ही श्यामदेउरवां पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक अनिकेत सिंह ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

स्थानीय लोगों की मांग

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। ओवरटेक की जल्दबाजी और तेज रफ्तार कभी भी बड़ी त्रासदी का कारण बन सकती है। यह घटना सड़क सुरक्षा नियमों के सख्ती से पालन की आवश्यकता को फिर से उजागर करती है।

ये भी पढ़े – महराजगंज में होली पर उज्ज्वला की सौगात, 450 महिलाओं को मिला डेमो-चेक

Karan Pandey

Recent Posts

नगरा-भीमपुरा मार्ग पर आमने-सामने की टक्कर, युवक गंभीर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरा-भीमपुरा मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार देर रात…

1 hour ago

अच्छा पेड़–अच्छा फल

✍️ डा० कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ ‘विद्या वाचस्पति’ जीवन सफ़र उनके लिए सुहावना है,जो…

1 hour ago

महराजगंज में होली पर उज्ज्वला की सौगात, 450 महिलाओं को मिला डेमो-चेक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली से पहले महराजगंज की महिलाओं को बड़ी राहत मिली। कलेक्ट्रेट…

1 hour ago

खामेनेई के बाद कौन? ईरान की सत्ता पर किसका होगा नियंत्रण

अमेरिका-इजरायल हमलों के बीच अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के दावों ने ईरान की…

4 hours ago

लखनऊ में मातम: खामेनेई की मौत पर महिलाओं का प्रदर्शन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर…

4 hours ago

Ayatollah Ali Khamenei Death: मीटिंग के दौरान सटीक हमला, कैसे हुई मौत?

Ayatollah Ali Khamenei Death: ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei की मौत की आधिकारिक…

5 hours ago