शपथ ग्रहण के साथ नव निर्वाचित प्रमुख कालिन्दी ने संभाली ‘सत्ता’

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा) जिले के हैंसर बाजार क्षेत्र पंचायत की नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख कालिन्दी चौहान का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। इसी के साथ उन्होनें ब्लॉक की सत्ता संभाल ली।
शपथ ग्रहण समारोह में में उप जिलाधिकारी ने नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख कालिन्दी चौहान को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी। समारोह मुख्य अतिथि निषाद पार्टी के अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, क्षेत्रीय विधायक गणेश चौहान सहित भाजपा व अन्य दलों के नेतागण उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इसलिए गांव और गली का विकास होना सुनिश्चित है।
मंत्री श्री निषाद ने कहा कि नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख श्रीमती कालिंदी चौहान को विकास के लिए पुरजोर समर्थन का आश्वासन देता हूँ।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रमुख पति और क्षेत्रीय विधायक गणेश चौहान ने ब्लाक प्रमुख के चुनाव में सहयोग करने वाले लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रीय जनता का सुख-दु:ख तथा क्षेत्र का विकास करना हमारी प्राथमिकता है। क्षेत्र के हर गांव के विकास के लिए पुरजोर प्रयास करूंगा।
समारोह के अंत में ब्लॉक प्रमुख कालिन्दी चौहान ने आगत अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इसके पूर्व भाजपा नेताओं ने मुख्य अतिथि को सैकड़ों किलो की माला पहनाकर स्वागत किया।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रमुख रूप से नाथनगर के पूर्व ब्लाक प्रमुख दिगपाल पाल, खलीलाबाद के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद, फतेह बहादुर उर्फ जोखई सिंह, हेमंत चतुर्वेदी, संजय सिंह राठौर, महेंद्र नाथ राय, लक्ष्मी दुबे, विजय सिंह, राजकुमार चौरसिया,भूपेंद्र सिंह, अरविंद जायसवाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

8 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

9 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago