ईरान पर अमेरिकी हमलों के बाद न्यूयॉर्क और वाशिंगटन हाई अलर्ट पर, धार्मिक और कूटनीतिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ी

नई दिल्ली/वॉशिंगटन/तेहरान।(RKP NEWS डेस्क) ईरान में अमेरिकी हमलों के बाद अंतरराष्ट्रीय तनाव गहराता जा रहा है। अमेरिका के प्रमुख शहर न्यूयॉर्क और वाशिंगटन में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (NYPD) और मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग (MPD) ने रविवार को बयान जारी कर अतिरिक्त सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।

NYPD ने कहा कि वह शहर के धार्मिक, सांस्कृतिक और राजनयिक स्थलों पर अतिरिक्त बल तैनात कर रहा है। X (पूर्व में ट्विटर) पर विभाग ने कहा, “हम ईरान में सामने आ रही स्थिति पर नज़र रख रहे हैं। NYC पर किसी भी संभावित प्रभाव की निगरानी जारी रहेगी।”

वहीं, मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग ने कहा कि वाशिंगटन डीसी में सुरक्षा एजेंसियां एक-दूसरे के साथ समन्वय कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। MPD ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “हम कोलंबिया जिले में निवासियों, व्यवसायों और आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय, राज्य और संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।”

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब अमेरिका ने रविवार सुबह ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों—इस्फहान, फोर्दो और नतांज—पर मिसाइल हमले किए। इन हमलों के बाद ईरान की प्रतिक्रिया तीखी रही है।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि “अमेरिकी हमलों के दूरगामी परिणाम होंगे। ईरान के पास पलटवार के सभी विकल्प मौजूद हैं।” उन्होंने आगे कहा, “आज सुबह की घटनाएं बहुत ही भयानक हैं। ईरान अपनी संप्रभुता, हितों और नागरिकों की रक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र चार्टर और आत्मरक्षा के अधिकार के तहत हर जरूरी कदम उठाएगा।”

विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटनाक्रम के चलते मध्य-पूर्व में अशांति और बढ़ सकती है और वैश्विक स्तर पर सुरक्षा व राजनयिक समीकरणों में व्यापक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

टीसीएस के साथ डीडीयू का करार, 2400 विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय…

6 hours ago

31 जुलाई को नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश देंगे डीडीयू के रोवर्स-रेंजर्स

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जिला संस्था भारत स्काउट एवं…

6 hours ago

नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: प्रो. पूनम टंडन

एनसीसी शिविर में 500 कैडेट्स ने ली नशा मुक्ति की शपथ गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीन…

7 hours ago

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के सूत्र

चितरंगी (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े…

7 hours ago

एसडीएम के आश्वासन पर सपा नेता विजय रावत ने समाप्त की भूख हड़त

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, कथनी और करनी में बड़ा अंतर – व्यास यादव,…

8 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी सफलता: 8 घंटे में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व ₹6,900 नकद बरामद

रेलवे स्टेशन देवरिया सदर पर कार्रवाई, बलिया, मऊ और देवरिया के दर्ज मामलों से जुड़ा…

8 hours ago