संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आस्थावानों के तीर्थस्थलों की ओर जाने के कई तरीकों को आप ने देखा-सुना होगा, कभी लोग नंगे पांव चलते हैं, कभी लेट कर, तो कभी साइकिल, बाइक या ठेले से भी यात्रा करते हैं। इसीक्रम में बिहार के दो उत्साही युवकों ने आस्था की राह में एक नया अंदाज़ जोड़ते हुए स्केटिंग करते हुए केदारनाथ धाम की ओर कूच किया है।
बिहार के मोतिहारी ज़िले के युवा साहिल चौधरी और रीशू कुमार स्केट्स पहनकर तपती गर्मी और बारिश की परवाह किए बिना लगातार आगे बढ़ रहे हैं। अब तक चार दिनों में लगभग 250 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए वे ज़िले में पहुँच चुके हैं।
दोनों युवाओं ने एक बातचीत में बताया कि वे स्केटिंग के माध्यम से कुल लगभग 1500 किलोमीटर की दूरी तय करके बाबा केदारनाथ के दर्शन करना चाहते हैं। यात्रा के दौरान जब थकावट या भूख लगती है तो थोड़ी देर रुककर भोजन और विश्राम कर लेते हैंl फिर आगे की यात्रा शुरू कर देते हैं।
रविवार को अयोध्याधाम रुक कर श्रीरामलला के दर्शन कर आगे की ओर निकलेंगे। इनकी मेहनत और जुनून को देखकर राह में मिलने वाले कई लोगों ने इनकी आर्थिक रूप से मदद भी की है। युवाओं का कहना है कि अगर संकल्प सच्चा हो, तो कोई भी रास्ता मुश्किल नहीं होता। उनका उद्देश्य न केवल बाबा केदारनाथ के दर्शन करना है, बल्कि युवाओं को यह संदेश देना भी है कि जुनून और आस्था से हर लक्ष्य पाया जा सकता है।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में शुक्रवार सुबह दोस्तों…
स्थापना दिवस पर विशेष: पुनीत मिश्र संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कभी जिस मगहर…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…