
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा) जिले में डेंगू के मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग गम्भीर हो गया है। समस्त सी.एच.सी. पर ई.टी.सी. पर जांच की सुविधा उपलब्ध हो गई है। वहीं जिला अस्पताल के प्रथम तल पर उपचार के लिए 15 बेड का अलग से वार्ड बनाया गया है। जिसमें डेंगू के मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जाएगा।
जिला सी.एम.एस. डॉ. ओ.पी. चतुर्वेदी का कहना है कि बुखार के मरीजों की संख्या तो बढ़ी है। परंतु ऐसे मरीज नहीं आ रहे हैं जो खतरे में हो। सभी सामान्य दवाओं से ठीक हो जा रहे हैं। अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए अलग से वार्ड के साथ जांच व भरपूर दवाओं की व्यवस्था की गई है। इस वार्ड के लिए एक फिजीशियन चिकित्सक की तैनाती के साथ ही 3 स्टाफ नर्स व 1 वार्ड बॉय को जिम्मेदारी दी गई है।
राहत की बात यह है कि अभी तक किसी मरीज को भर्ती नहीं किया गया है। जिले में अभी तक डेंगू के सिर्फ दस रोगी पाए गए। सभी इलाज के बाद ठीक हो गए हैं।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में डेंगू के मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग गम्भीर हो गया है। समस्त सी.एच.सी. पर ई.टी.सी. पर जांच की सुविधा उपलब्ध हो गई है। वहीं जिला अस्पताल के प्रथम तल पर उपचार के लिए 15 बेड का अलग से वार्ड बनाया गया है। जिसमें डेंगू के मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जाएगा।
जिला सी.एम.एस. डॉ. ओ.पी. चतुर्वेदी का कहना है कि बुखार के मरीजों की संख्या तो बढ़ी है। परंतु ऐसे मरीज नहीं आ रहे हैं जो खतरे में हो। सभी सामान्य दवाओं से ठीक हो जा रहे हैं। अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए अलग से वार्ड के साथ जांच व भरपूर दवाओं की व्यवस्था की गई है। इस वार्ड के लिए एक फिजीशियन चिकित्सक की तैनाती के साथ ही 3 स्टाफ नर्स व 1 वार्ड बॉय को जिम्मेदारी दी गई है।
राहत की बात यह है कि अभी तक किसी मरीज को भर्ती नहीं किया गया है। जिले में अभी तक डेंगू के सिर्फ दस रोगी पाए गए। सभी इलाज के बाद ठीक हो गए हैं।
More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पनीर के दो नमूने किये संग्रह
देवरिया पुलिस का ‘मार्निंग वॉकर चेकिंग’ अभियान, आमजन से सीधा संवाद और सुरक्षा का भरोसा
बैंक, एटीएम व पेट्रोल पंपों की हुई सघन चेकिंगदेवरिया पुलिस का सुरक्षा अभियान, जनता में भरोसा मजबूत करने की पहल