नवागत तहसीलदार ने संभाला कार्यभार

उतरौला ,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) स्थानीय तहसील के तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार के अध्यक्षता में परिचय सम्मेलन किया गया तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति ने पदभार संभाला उन्होंने मंगलवार को अधिवक्ताओं से परिचय प्राप्त कर उनसे न्यायिक और प्रशासनिक कार्यों के निपटारे में सहयोग मांगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि बार और बेंच के सामंजस्य से वादकारियों और न्यायिक कार्यों के निस्तारण में काफी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि बार बेंच के सामंजस्य और आपसी सूझबूझ से लोगों को त्वरित नया मिलता है साथ ही कार्यों को आसानी से निपटाने में मदद मिलती है। अधिवक्ता बार संघ के अध्यक्ष प्रहलाद यादव ने कहा कि न्यायिक पद पर बैठे लोगों से सभी को न्याय की उम्मीद रहती है। उन्होंने कहा कि स्थानीय बेंच के सदस्य हर तरह का सहयोग करने को तैयार है। मुकदमों के निस्तारण में यथा संभव सहयोग देने का प्रयास किया जाएगा। सभी अधिवक्ताओं ने एक-एक कर परिचय दिया तथा आपसी सामंजस्य बनाए रखने पर बल दिया। इस दौरान अधिवक्ता
रामप्रताप चौधरी ,सफीउल्ला,परशुराम यादव, मोहीद अहमद सिद्दीकी,महेंद्र प्रताप पांडेय,सियाराम मिश्रा,नसीम अहमद,योगेश वर्मा,रामसुंदर यादव,लालजी मिश्रा ,अमित श्रीवास्तव,शकील अहमद,बंशीलाल यादव,राजकुमार सैनी,तुलसीराम यादव,आशीष कसौधन मारुति नंदन मिश्रा,सोनू गुप्ता आदि सहित सैकड़ोंअधिवक्ता मौजूद रहे

rkpshomnath

Recent Posts

अवैध संबंध के शक में पट्टीदार ने की शुभम मिश्रा की हत्या

सोते समय सिर पर धारदार हथियार से किए चार वार, 17 संदिग्धों से पूछताछ के…

2 hours ago

कैशलेस योजना का सांकेतिक बहिष्कार, शिक्षकों ने सरकार को सौंपा ज्ञापन

25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…

2 hours ago

बरहज के मदरसे में पहुंची पुलिस, महिलाओं और बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…

2 hours ago

बलिया डबल मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा, पति ही निकला पत्नी-बेटी की हत्या का आरोपी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…

3 hours ago

नहाते समय गहरे पानी में समाया युवक, मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कसया रोड स्थित गायत्री मंदिर के पास पोखरे में…

3 hours ago

किसान, महिला और युवा कल्याण की झलक, आगरा में विकास प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

सेवा संकल्प अभियान में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, केंद्र-प्रदेश की योजनाओं और उपलब्धियों की दिखी…

3 hours ago