डीएवी इंटर कॉलेज में नया सत्र नया सवेरा कार्यक्रम

जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता ने किया निरीक्षण

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
नया सत्र नया सवेरा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक मऊ देवेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इंटरनेट के जरिए बच्चों को नित्य नए ज्ञान दिए जाने चाहिएl दीक्षा ऐप एवं यूट्यूब के जरिए शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन होने की संभावना हैl
वे डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में प्रार्थना सभा के बाद छात्र-छात्राओं के बीच नया सत्र नया सवेरा कार्यक्रम का शुभारंभ कर रहे थे l
उन्होंने कहा कि जिस भी माध्यमिक विद्यालय में असेंबली नहीं होती वहां के बच्चे बहुत कुछ नहीं सीख पाते, प्रार्थना सभा के बाद इंटर स्कूलों में नित्य असेंबली का आयोजन होना चाहिए, जिसमें बच्चों को पर्यावरण संरक्षण ,जल संरक्षण एवं नए ज्ञान विज्ञान से परिचित कराए जाने का कार्यक्रम चलाना चाहिए l
इससे पहले विद्यालय के राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को चंदन का तिलक लगाकर एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया l तिवारी ने कहा कि नया सत्र नया सवेरा कार्यक्रम का शुभारंभ डीएवी इंटर कॉलेज मऊ से हुआ, यह अत्यंत ही गौरव की बात है सुबह 7:30 बजे विद्यालय का गेट बंद हो जाता है, उस समय तक सभी छात्र एवं शिक्षक उपस्थित हो जाते हैं और प्रात: कालीन असेंबली के बाद कक्षाएं नियमित रूप से चलती हैं l निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रार्थना सभा में जिला विद्यालय निरीक्षक मऊ हजारों की संख्या में छात्र छात्राओं की उपस्थिति एवं विद्यालय संचालन की व्यवस्था को देखकर काफी प्रसन्न भी हुए और सराहना की l
इस अवसर पर ऋषिकेश पाण्डेय, अरविंद कुमार त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र कुमार मिश्र, शरद पाण्डेय , डॉक्टर कंचन लता पाण्डेय, उपेंद्र पति पाण्डेय, अनिल विमल , मनोज सिंह, अर्चना गुप्ता, विवेक शुक्ला आदि सहित सभी शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

🔴 सालों से गायब 10 केवीए ट्रांसफार्मर का ढांचा बरामद, पूरा सामान पहले ही चोरी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लखिमा में बिजली विभाग की भारी…

47 minutes ago

पुलिस का मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान, सुबह-सुबह सुरक्षा का भरोसा और सख्त कार्रवाई

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में शांति व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में…

57 minutes ago

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार…

1 hour ago

हल्की बारिश से किसानों के चेहरे खिले, रबी फसलों को मिली राहत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मंगलवार को मौसम में अचानक बदलाव देखने…

1 hour ago

ड्यूटी के दौरान गार्ड की संदिग्ध मौत से हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य के दौरान…

1 hour ago

ऐतिहासिक धर्मसिंहवा बौद्ध स्तूप मार्ग को मिलेगा नया स्वरूप, ‘गौरव पथ’ के रूप में होगा विकसित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत धर्मसिंहवा में स्थित ऐतिहासिक बौद्ध…

2 hours ago