हिंदी नव वर्ष के साथ नए सत्र का शुभारंभ

जीआर इंटरनेशनल स्कूल में तिलक लगा फूल-मालाओं से बच्चो का स्वागत

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l हिंदू परम्परा और पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 09 अप्रैल 2024 को हिन्दू नववर्ष है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है। मान्यता है कि इसी तिथि पर ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। इसी दिन से विक्रम संवत के नए साल की शुरुआत होती है। धरती के अपनी धूरी पर घुमने और धरती के सूर्य का एक चक्कर लगाने के बाद जब दूसरा चक्र प्रारंभ होता है तभी हिंदू नववर्ष मनाया जाता है।

इस दिन गुड़ी पड़वा, उगादी और चैत्र नवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। इसी के साथ नए विक्रम संवत 2081 की शुरुवात हो चुकी है । इस अवसर पर सलेमपुर तहसील अंतर्गल ग्राम ओझवलिया में स्थित जी आर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों को तिलक और पुष्प के साथ स्वागत करके नये शिक्षण सत्र 2024-25 का शुभारंभ किया गया । स्कूल के बच्चो से विद्यालय प्राचार्य अंकित पाठक ने हिंदी नव वर्ष के विषय और महत्व पर चर्चा कर बच्चो को जानकारी दी और उत्साह वर्धन किया । इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक पुनीत पाठक भी उपस्थित रहे और इन्होंने ने भी बच्चो को संबोधित किया ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाओ, जेएसवाई भुगतान समय से करो: डीएम

आगरा राष्ट्र की परम्परा | सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से…

8 hours ago

बटेश्वर मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

24 नवंबर के स्नान पर रहेगी खास नजर; CCTV से लेकर गोताखोरों तक का इंतजाम…

8 hours ago

56 देशों के बीच ब्रिटेन की ऐतिहासिक जवाबदेही पर बहस, क्षतिपूर्ति बना बड़ा सवाल

राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन में ऐतिहासिक अन्याय, क्षतिपूर्ति, कर्ज राहत और जलवायु न्याय पर बहस तेज…

9 hours ago

लोकतंत्र एक ‘नारा’

लोकतंत्र एक ‘नारा’ नहीं, जनता का परम अधिकार हैसत्ता का अहंकार और जनता की ताकत…

9 hours ago

आधी रात से तटीय इलाकों में बढ़ सकता है खतरा! आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा में अलर्ट जारी

Ai निर्मित नेल्लोर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान का खतरा गहराने…

11 hours ago

मां के निधन से शोक में डूबे पुलिस इंस्पेक्टर ओम प्रकाश राय, विभागीय अधिकारियों और पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

फोटो Ai मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अपराधियों में अपने कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली से दहशत पैदा करने…

13 hours ago