रेल संरक्षा आयुक्त व रेल प्रबंधक करेंगे रेल खण्ड का निरीक्षण
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल के गाजीपुर सिटी – ताड़ीघाट(7.28 किमी) खण्ड के नई लाइन निर्माण एवं विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्व सर्किल मो लतीफ़ खान 17 जून, 2023 को मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी एवं रेल विकास निगम लिमिटेड के अधिकारीयों के साथ, इस नई रेल लाइन एवं विद्युतीकरण रेल खण्ड का निरीक्षण करेंगे ।
निरीक्षण के पश्चात सी आर एस स्पेशल ट्रेन से गाजीपुर सिटी – ताड़ीघाट रेल खण्ड का स्पीड ट्रायल किया जायेगा।
इस नई लाइन बीजी लाइन के शुरू होने के बाद, छपरा से उत्तर भारत के लिए वाराणसी और मऊ के माध्यम से सबसे छोटा वैकल्पिक मार्ग होने के कारण माल और यात्री यातायात में वृद्धि होगी। नई बीजी लाइन का मुख्य उद्देश्य गंगा नदी द्वारा अलग किए गए क्षेत्रों को एक छोटा, सुविधाजनक और बेहतर परिवहन ढांचा प्रदान करेगा जो एक तरफ परिवहन कठिनाइयों को दूर करेगा और दूसरी तरफ जलप्लावन क्षेत्रों में आर्थिक विकास को बढ़ावा भी देगा । इसके अलावा और वैकल्पिक बीजी रूट उत्तर और पूर्व मध्य रेलवे सिस्टम को एन.ई. रेलवे के माध्यम से जुड़कर ईस्टर्न कॉरिडोर में डीएफसी आने से मालगाड़ियों के संचलन के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।
रेल प्रशासन का आमजन से अनुरोध है कि निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल के दौरान इस नई विद्युतीकृत रेल लाइन पर न तो स्वयं जायें, न ही अपने बच्चों एवं पशुओं को रेलपथ पर जाने दें।
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…
सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के सहयोग से महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया जिले के सिकंदरपुर नगर क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या लगातार…