दुल्हन ने दूल्हे को पेड़ में बंधवा कर ससुराल जाने से कर दिया इनकार

आक्रोशित घरातियों ने बारातियों को बनाया बंधक

प्रतापगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
प्रतापगढ़ जिला के एक गाँव मे उस समय अफरा तफरी मच गयी जब जयमाल के दौरान अचानक दुल्हे ने दहेज की मांग करना शुरू कर दिया, जबकि दूल्हे और उसके परिजनों को यह मांग भारी पड़ गई क्योंकि आक्रोशित घर वालों ने दूल्हे समेत बरातियों को भी बंधक बना लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अपने साथ थाने ले गई। पूरे दिन पंचायत चलती रही, लेकिन इसका नतीजा नहीं निकला।
प्रतापगढ़ के मानधाता क्षेत्र के हरखपुर में बुधवार की रात जौनपुर से बरात आई थी। जयमाल के दौरान अचानक दूल्हा दहेज की मांग करने लगा, इससे दुल्हन के घर वालों में सन्नाटा पसर गया। पहले तो लोगों ने उसको समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वह अपनी बात पर अड़ा रहा तो आक्रोशित परिवार के लोगों ने दूल्हे अमरजीत को पेड़ से बांध दिया, साथ ही दूल्हे के कई रिश्तेदारों और बरातियों को भी बंधक बना लिया। इससे बरात में अफरातफरी मच गयी। मामले की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को अपने साथ ले गई। थाने पर दिन भर पंचायत चलती रही लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

19 hours ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

20 hours ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

20 hours ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

20 hours ago

उत्कृष्ट शिक्षक ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य : प्रो. पूनम टंडन

बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…

21 hours ago

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

2 days ago