Saturday, January 24, 2026
Homeनई दिल्लीनेशनल हेराल्ड केस में नई FIR दर्ज: सोनिया और राहुल गांधी की...

नेशनल हेराल्ड केस में नई FIR दर्ज: सोनिया और राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ीं, छह और लोगों के नाम शामिल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी की कानूनी परेशानी एक बार फिर बढ़ गई है। दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने इस मामले में नई FIR दर्ज की है, जिससे जांच का दायरा और व्यापक हो गया है।

सूत्रों के अनुसार, ED मुख्यालय द्वारा की गई शिकायत के बाद EOW ने यह FIR रजिस्टर्ड की। नई FIR में सोनिया और राहुल गांधी के अलावा छह अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं। फिलहाल उनके नामों का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह कदम मामले को एक नए चरण में ले जा सकता है।

क्या है नई FIR का महत्व?

नई FIR दर्ज होने के बाद यह संकेत मिल रहे हैं कि नेशनल हेराल्ड मामले में जांच एजेंसियां अब कई नए पहलुओं की जांच कर सकती हैं।
EOW के इस कदम के बाद कांग्रेस नेतृत्व पर कानूनी दबाव और बढ़ने की संभावना है।

ED और EOW दोनों एजेंसियां पहले भी इस मामले में पूछताछ और दस्तावेज़ों की जांच कर चुकी हैं, लेकिन नई FIR के साथ यह मामला फिर से सुर्खियों में आ गया है।

कांग्रेस की प्रतिक्रिया?

इस खबर के बाद कांग्रेस की तरफ से अब तक आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन पार्टी पहले भी इसे “राजनीतिक बदले की कार्रवाई” बताती रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments