“नए चेहरे, नई जिम्मेदारियाँ: देवरिया पुलिस में तबादलों से बदलेंगे सुरक्षा समीकरण”

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुलिस विभाग में फेरबदल का दौर जारी है। जिले के कई उपनिरीक्षकों और कांस्टेबलों को नई तैनाती दी गई है। इस तबादला सूची के साथ ही जिले में सुरक्षा व्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

जिला मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक (उ०नि०) श्री विनय सिंह को थाना एकौना से एसओजी स्वाट टीम में भेजा गया है, जबकि पवन कुमार शर्मा को पुलिस लाइन से थाना बघौचघाट का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं संजय कुमार, मो० इस्माइल, और अमित कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थाना एकौना में नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें – सिकंदरपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गैस सिलिंडर चोरी का आरोपी समीम कुरैशी गोली लगने से घायल

इसी प्रकार जगदीश राय को थाना सुरौली, रिजवान अली और नैपाल सिंह को थाना बरियारपुर, दीपमंजरी पांडेय को एसएसआई बरियारपुर, तथा रविन्द्र नाथ यादव को थाना बनकटा भेजा गया है। इसके अलावा, संकल्प सिंह राठौड़ को बघौचघाट, विकास विश्वकर्मा, जय सिंह यादव, सुशांत कुमार सिंह, विकास सिंह, मनीष सिंह, को कोतवाली क्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिली है। और जयप्रकाश सिंह को थाना खुखुन्दू की जिम्मेदारी मिली

महिला पुलिस कर्मियों में भी व्यापक बदलाव हुए हैं। सगीता सिंह, सुरेखा मौर्या, वर्षा सिंह को थाना भलुअनी में तैनात किया गया है, जबकि कमल कुंज त्रिपाठी और कुश कुमार गौड़ को मॉनिटरिंग सेल में नियुक्त किया गया है।

इस तबादला सूची में एसओजी और मॉनिटरिंग टीम के कई जवानों को भी शामिल किया गया है, जिनमें हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार दूबे, राशिद अहमद खान, राहुल यादव, और अरविन्द कुशवाहा शामिल हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह परिवर्तन जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा तथा अपराध नियंत्रण में मददगार सिद्ध होगा।

यह भी पढ़ें – “धन, धर्म और प्रेम का संगम: दीपावली महापर्व की आध्यात्मिक महिमा”

स्थानीय नागरिकों ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि “नए अधिकारियों से नई उम्मीदें हैं — पुलिस का चेहरा अब और सशक्त नज़र आएगा।”

Karan Pandey

Recent Posts

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

4 hours ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

5 hours ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

5 hours ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

5 hours ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

5 hours ago

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

1 day ago