सिकंदरपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गैस सिलिंडर चोरी का आरोपी समीम कुरैशी गोली लगने से घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिकंदरपुर पुलिस को गुरुवार तड़के बड़ी सफलता मिली। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें कुख्यात गैस सिलिंडर चोर समीम कुरैशी उर्फ सोनू पुलिस की गोली से घायल हो गया।

घटना गुरुवार सुबह खरीद से नदी की ओर जाने वाले मार्ग की है, जहां थाना प्रभारी सिकंदरपुर अपनी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक काली बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने लगा। जब पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया, तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

यह भी पढ़ें – सिंदुरिया में सर्विस लेन निर्माण की मांग तेज, व्यापार मंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मौके पर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सदर अस्पताल भिजवाया। पूछताछ में उसकी पहचान समीम कुरैशी उर्फ सोनू (23 वर्ष), निवासी ग्राम भरतपुर, थाना सुखपुरा, जनपद बलिया के रूप में हुई। आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने साथियों के साथ 22/23 अगस्त और 6/7 अक्टूबर 2025 की रात को करमौता HP गैस एजेंसी से 24 गैस सिलिंडर चोरी किए थे।

पुलिस ने मौके से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और उसके साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें – जय और उजैर बच्चों में जगा रहे हैं संविधान और पर्यावरण की चेतना

इस मुठभेड़ की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।
एसपी ओमवीर सिंह ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और बलिया में अब अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस सफलता से सिकंदरपुर पुलिस का मनोबल बढ़ा है और क्षेत्रवासियों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

यह भी पढ़ें – दिल्ली में 7 साल बाद पटाखों की गूंज! सुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखों की सशर्त अनुमति, खुश हुए दिल्लीवासी

Karan Pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

11 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

11 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

11 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

11 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

11 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

12 hours ago