
तीसरी बार लकमुद्दीन अंसारी अध्यक्ष, परशुराम मिश्र मंत्री निर्वाचित
सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा सलेमपुर की कार्यकारिणी का चुनाव शनिवार को तहसील सभागार में संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया जिला मंत्री रवि अग्रवाल की देखरेख में आयोजित की गई, जिसमें 80 से अधिक लेखपालों ने भाग लिया।
चुनाव में लकमुद्दीन अंसारी को तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया, वहीं परशुराम मिश्र को लगातार तीसरी बार मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। अन्य पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश कुशवाहा, उपमंत्री सत्येंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार तथा ऑडिटर बृजेश पांडे चुने गए।
चुनाव उपरांत सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने पद की शपथ ली और संगठन के प्रति समर्पण व निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर लेखपालों ने मिठाई और माला पहनाकर एक-दूसरे का अभिनंदन किया तथा नवचयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में लेखपाल अमजद अली, ज्ञान प्रकाश, संतोष कुमार, इंदु प्रकाश पाठक, ओम प्रकाश, प्रमोद कुमार, कुलदीप सिंह, मनोज कुमार, समीर सिद्धार्थ, अनुज वर्मा, अंकित श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र सिंह समेत लगभग 100 लेखपाल उपस्थित रहे।
