रोजगार और शिक्षा को नई दिशा: नीतीश कैबिनेट ने लिए 19 बड़े निर्णय

पटना नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में दूसरी कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कई मायनों में खास रही जिसमें कुल 19 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। सरकार ने प्रशासनिक संरचना को मजबूत करने और युवाओं को अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से तीन नए विभागों के गठन को मंजूरी दे दी।

सबसे पहले युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग बनाया गया है, जिसका मुख्य लक्ष्य प्रदेश के युवाओं को प्रशिक्षण, कौशल विकास और रोजगार उपलब्ध कराना होगा। विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए रोजगार वादे को पूरा करने की दिशा में इसे बड़ा कदम माना जा रहा है।

दूसरा, उच्च शिक्षा के स्तर में गुणवत्ता बढ़ाने के लिए ‘उच्च शिक्षा विभाग’ का गठन किया गया है। इस विभाग के जरिए कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में शिक्षा के मानकों में सुधार लाने पर जोर दिया जाएगा।

तीसरा, बिहार में हवाई सेवाओं के विस्तार को बढ़ावा देने के लिए ‘सिविल विमानन विभाग’ की स्थापना की गई है। यह विभाग प्रदेश के विमानन क्षेत्र को नई दिशा देगा और एयर कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा।

कैबिनेट ने तीन विभागों के नाम बदलने को भी स्वीकृति दी है।

पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग अब डेयरी मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग कहलाएगा।

श्रम संसाधन विभाग का नया नाम श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग होगा, ताकि प्रवासी श्रमिकों की कल्याणकारी योजनाएं एक ही इकाई से संचालित की जा सकें।

कला संस्कृति एवं युवा विभाग से “युवा” को अलग कर पुनर्गठन किया गया है, जिससे कार्यक्षमता बढ़ेगी।

सरकार का मानना है कि विभागों के पुनर्गठन से कामकाज में स्पष्टता, विशेषज्ञता और प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी, जबकि अधिकारियों पर बोझ कम होगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

8 hours ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

11 hours ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

11 hours ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

1 day ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

3 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

3 days ago