बिहार राजनीति में नया विवाद, वायरल वीडियो से तेज प्रताप यादव फिर चर्चा में

तेज प्रताप यादव पर सहयोगी से मारपीट और आपत्तिजनक वीडियो बनाने का गंभीर आरोप, वायरल वीडियो से मचा राजनीतिक भूचाल

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार की राजनीति से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव पर उनके ही एक करीबी सहयोगी सौरभ उर्फ अविनाश ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में सौरभ यह दावा करते नजर आ रहे हैं कि तेज प्रताप यादव के पटना स्थित आवास पर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई।

ये भी पढ़ें –बाल कृष्ण शर्मा ‘नवीन’ : राष्ट्रीय चेतना के प्रखर कवि और बहुआयामी साहित्यकार

सौरभ के मुताबिक, यह पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ जब वह “खान सर के भाई” की रिसेप्शन पार्टी में तेज प्रताप यादव के साथ शामिल हुए थे। पार्टी के दौरान उनका मोबाइल फोन कथित तौर पर जब्त कर लिया गया। बाद में उन्हें फोन लेने के बहाने तेज प्रताप यादव के आवास पर बुलाया गया, जहां कथित रूप से उनके साथ बुरी तरह मारपीट की गई।

ये भी पढ़ें –तेज बहादुर सप्रू: न्यायपरक विचारधारा और राष्ट्रनिर्माण का उज्ज्वल स्वर

सौरभ का कहना है कि तेज प्रताप यादव ने उन पर चुनाव में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया, हालांकि उन्होंने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि मारपीट के बाद उनका आपत्तिजनक वीडियो बनाया गया और उसे जानबूझकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिससे उनकी सामाजिक छवि धूमिल करने की कोशिश की गई।

ये भी पढ़ें –बदलते भारत की सैन्य सोच के शिल्पकार: जनरल बिपिन रावत

यह मामला अब सोशल मीडिया से निकलकर राजनीतिक गलियारों तक पहुंच चुका है। वीडियो वायरल होते ही तेज प्रताप यादव एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गए हैं। हालांकि इस पूरे मामले को लेकर अब तक तेज प्रताप यादव की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें –मसल्स मेनिया में पूर्वांचल का दबदबा

फिलहाल यह मामला संवेदनशील होने के कारण जांच के दायरे में आ सकता है और पुलिस या प्रशासनिक स्तर पर भी कार्यवाही की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे, इस प्रकरण पर स्थिति और स्पष्ट होती जाएगी।

ये भी पढ़ें –सरकार और विभागीय कार्रवाई से अराजपत्रिक कर्मचारी महासंघ नाराज

यह घटना बिहार की राजनीति, सत्ता और प्रभाव के दुरुपयोग को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

पीपल के पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, सोनौली में मचा हड़कंप

एसएसबी मार्ग पर उमड़ी भीड़, जवानों ने लोगों को हटाकर बनाई सुरक्षित दूरी, वन विभाग…

2 hours ago

ग्राम प्रधानों की समस्याओं को लेकर पंचायत राज मंत्री को सौंपा मांगपत्र

मानदेय, विकास कार्यों के भुगतान समेत छह मांगों को लेकर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान…

2 hours ago

धमकी और रुपयों की मांग से परेशान किशोर ने दी जान

परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर जताया आक्रोश, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज शाहजहांपुर…

2 hours ago

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अल्पकालीन विस्तारक योजना कार्यशाला आयोजित

बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )सिकंदरपुर नगर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा अल्पकालीन विस्तारक…

2 hours ago

यूपीडब्लूजेयू में प्रदेश महामंत्री बने अजय त्रिवेदी

रोहित संगठन सचिव व सुनील दिवाकर एवं आशीष बाजपेई संयुक्त सचिव लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)यूपी वर्किंग…

3 hours ago

रेल प्रबंधक ने कछवा रोड स्टेशन का किया संरक्षा निरिक्षण

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)lमंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने 20 सितम्बर 2026 को बनारस–प्रयागराज रामबाग…

3 hours ago