शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हर्ष फायरिंग ने ली युवक की जान

बरेली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद अंतर्गत सिराउली थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब बारात के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब नौ बजे बारात जैसे ही पास के एक बैंक्वेट हॉल के समीप पहुंची, तभी कुछ लोगों ने कथित तौर पर जश्न मनाते हुए हवा में गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

ये भी पढ़ें झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक में अहम निर्णय आंदोलन की चेतावनी

इसी दौरान बारात में शामिल 23 वर्षीय युवक रिजवान के माथे पर एक गोली लग गई। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और समारोह स्थल पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। सिराउली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए बरेली जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार देर रात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें –केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को सैन्य अधिकारियों द्वारा ध्वज लगाया गया

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला हर्ष फायरिंग से बाराती की मौत का प्रतीत हो रहा है। आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अभियान चला रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि गोली किसने चलाई और घटना के समय मौके पर कौन-कौन मौजूद था।

ये भी पढ़ें –सलेमपुर नगर में जाम से राहत की पहल, सोहनाग मोड़ पर लगाया गया अस्थायी डिवाइडर

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शादी, त्योहारों और अन्य आयोजनों में हर्ष फायरिंग पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है, इसके बावजूद ऐसी घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं। इस दुखद हादसे के बाद भी भारी मन से शादी की अन्य रस्में पूरी की गईं।

ये भी पढ़ें –सरपट दौडाई जा रही निजी विद्यालयों के वाहन वगैर फिटनेस व बीमा के वाहन व सड़क सुरक्षा की उड़ाई जा रही है सरेआम धज्जिया

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे कानून का पालन करें और किसी भी प्रकार की फायरिंग से दूर रहें, ताकि ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Editor CP pandey

Recent Posts

हाइड्रेशन से लेकर प्रोटीन तक, शरीर को फिट रखने के लिए सुबह से रात तक अपनाएं ये आदतें

सुबह पानी से करें दिन की शुरुआत, मसल्स गेन के लिए कैलोरी और प्रोटीन पर…

5 minutes ago

राम-सीता और रावण की कहानी का नया अंदाज, सोनी राजदान ने बताया क्यों खास है ‘रामायण’

‘रामायण’ को लेकर सोनी राजदान का बड़ा बयान, बोलीं- बड़े पर्दे पर ऐसा अनुभव पहले…

16 minutes ago

अमेरिका के नए प्रतिबंध से भारत की ऊर्जा चिंता बढ़ी, रूस ने दी कड़े जवाब की चेतावनी

रूस-अमेरिका तनाव बढ़ा, मेदवेदेव की सैन्य प्रतिरोध की चेतावनी; रूसी तेल पर अमेरिकी दबाव से…

29 minutes ago

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

9 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

9 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

9 hours ago