देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, देवरिया के आरसेटी सभागार में बकरी पालन प्रशिक्षण का नवीन बैच का प्रारंभ हुआ, जिसमें जनपद के प्रत्येक ब्लाक से 35 प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हुए। प्रशिक्षण उद्घाटन निदेशक आरसेटी देवरिया राकेश कुमार द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर संकाय सोमनाथ मिश्रा व विनय शंकर मणि त्रिपाठी कार्यालय सहायक अभिषेक कुमार तिवारी एवं रितेश कुमार पाण्डेय व समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। राकेश कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा 100 से 500 बकरी पालन हेतु 20 लाख से 1 करोड़ रूपये तक की योजना के अन्तर्गत बैंक से ऋण लेने पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। बकरी पालन गरीब लोगों के लिए कम लागत में अधिक लाभ देता है। किसान एफपीओ बनाकर इस योजना को और बेहतर बना सकते हैं। टीकाकरण एवं बरसात के दिनों में अन्य बीमारियों के उपचार तथा दवाइयों के बारे में भी बताया गया तथा उनके कार्य एवं दायित्वों के बारे में विस्तार से बताया गया। बुखार के दौरान प्लेटलेट्स बढ़ाने में बकरी का दूध अमृत की तरह काम करता है तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया तथा आरसेटी के नियमों से भी अवगत कराया तथा यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 18.11.2024 से 27.11.2024 तक चलेगा तथा हमारे संस्थान में आने वाले समय में कंप्यूटर एकाउंटिंग, महिला सिलाई-कढ़ाई एवं जनरल EDP का भी प्रशिक्षण प्रारंभ हो रहा है। जिले के पात्र व्यक्ति पंजीकरण करवाएं प्रशिक्षण प्राप्त करें। यह प्रशिक्षण 10 दिनों का है जिसके पश्चात उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने क्षेत्र में जाकर बकरी पालन कर स्वरोजगार कर सकेंगे।
34 लाभार्थियों के दस्तावेजों की हुई जांच, 10 पात्रों का मौके पर बना कार्ड बलिया(राष्ट्र…
हजारों अकीदतमंदों ने मज़ार पर दी हाजिरी सिकन्दरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) सभी आस्था के…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा ) उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश तथा जनपद…
कपरवार/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)शुक्रवार को कपरवार स्थित सावित्री बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को मिशन…
सुनीता कुमारी बिहार प्रत्येक धर्म मनुष्य के कल्याण के लिए बना है ,प्रत्येक धर्म के…
मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले के औराई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बागमती नदी…