देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, देवरिया के आरसेटी सभागार में बकरी पालन प्रशिक्षण का नवीन बैच का प्रारंभ हुआ, जिसमें जनपद के प्रत्येक ब्लाक से 35 प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हुए। प्रशिक्षण उद्घाटन निदेशक आरसेटी देवरिया राकेश कुमार द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर संकाय सोमनाथ मिश्रा, कार्यालय सहायक रितेश कुमार पाण्डेय एवं अभिषेक कुमार तिवारी व समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। राकेश कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा 100 से 500 बकरी पालन हेतु 20 लाख से 1 करोड़ रूपये तक की योजना के अन्तर्गत बैंक से ऋण लेने पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। बकरी पालन गरीब लोगों के लिए कम लागत में अधिक लाभ देता है। किसान एफपीओ बनाकर इस योजना को और बेहतर बना सकते हैं। टीकाकरण एवं बरसात के दिनों में अन्य बीमारियों के उपचार तथा दवाइयों के बारे में भी बताया गया तथा उनके कार्य एवं दायित्वों के बारे में विस्तार से बताया गया। बुखार के दौरान प्लेटलेट्स बढ़ाने में बकरी का दूध अमृत की तरह काम करता है तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया तथा आरसेटी के नियमों से भी अवगत कराया तथा यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 23.07.2024 से 01.08.2024 तक चलेगा तथा हमारे संस्थान में 25 जुलाई 2024 से महिला सिलाई का प्रशिक्षण प्रारंभ हो रहा है। जिले के पात्र व्यक्ति पंजीकरण करवाएं प्रशिक्षण प्राप्त करें। यह प्रशिक्षण 10 दिनों का है जिसके पश्चात उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने क्षेत्र में जाकर बकरी पालन कर स्वरोजगार कर सकेंगे।
डाक विभाग का राजस्व 55 फीसदी बढ़ा, पोस्टल वारियर्स अभियान की समीक्षापोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार…
मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य को शासन से राहत, देवरिया वापसी की अटकलें ते देवरिया…
सोते समय सिर पर धारदार हथियार से किए चार वार, 17 संदिग्धों से पूछताछ के…
25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…