डीएम ने निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में भर्ती मरीजों का उचित देखभाल, दवाओं की उपलब्धता एवं साफ-सफाई के दिए निर्देश
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा सयुंक्त जिला चिकित्सालय में आम जन मानस, रोगियों, मरीजों को चिकित्सालय के चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं स्वास्थ कर्मियों द्वारा दी जा रही स्वास्थ सेवाओं की सत्यता की जांच हेतु चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण किया। जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया से चिकित्सालय मे चिकित्सकों एवं दवाओं की उपलब्धता आदि के बारे में जानकारी ली गई। उन्होंने भर्ती मरीजों से उनका कुशल-क्षेम पूछते हुए चिकित्सकों/स्टाफ द्वारा मुहैया कराई जा रही सेवाओं आदि के बारे में मरीजो से फीड बैक प्राप्त किया। उन्होंने भर्ती मरीजों के वार्ड, साफ-सफाई, डॉक्टर कक्ष, दवा सेंटर, इमेरजेंसी सेवा, अक्सीजन सप्लाई आदि का गहनता से निरीक्षण करते हुए स्वास्थ विभाग के अधिकारियों/चिकित्सकों को निर्देशित किया कि आम जन मानस कों स्वास्थ सेवा दिए जाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। उन्होंने मरीजों की उचित देखभाल, दवाओं की उपलब्धता एवं वार्ड में साफ-सफाई सुनिश्चित रखने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भवनाथ पांडेय सहित चिकित्सक, चिकित्सालय के कर्मचारी एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
ग्रामीण बैंक के सीएसपी से चोरी हुए 1.18 लाख रुपये शत-प्रतिशत बरामद, घर में कपड़ों…
महात्मा जयप्रभानंद जी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा-अर्चना, आरती के बाद…
82 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, लाभार्थियों को वितरित…
दिल्ली में सुबह ली अंतिम सांस, पुत्र एवं देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने भावुक…
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। आज के दौर में जहां कई कर्मचारी लंबे काम के घंटे…
Diwali 2026 Special: भारत की सांस्कृतिक विरासत का वैश्विक उत्सव, अयोध्या के दीपोत्सव से लेकर…