Categories: Newsbeat

वनटांगिया गांव में सीएम योगी ने ग्रामीणों संग मनाई दीपावली, बच्चों को बांटे उपहार

82 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, लाभार्थियों को वितरित कीं योजना संबंधी

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) दीपावली के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को वनटांगिया गांव तिनकोनिया नंबर तीन पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच दीपावली मनाकर खुशियां साझा कीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों को उपहार वितरित किए और उनके साथ दीप प्रज्ज्वलित कर पर्व की खुशियों को दोगुना किया। इस दौरान गांव में उत्साह, उल्लास और दीपोत्सव का माहौल देखने को मिला।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर करीब 82 करोड़ रुपये की लागत वाली 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को किट वितरित कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया। इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलने के साथ ही बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार का मार्ग प्रशस्त होगा।गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उन्हें दीपावली के उपहार देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ग्रामीणों के साथ दीप जलाकर सुख, समृद्धि और खुशहाली का संदेश दिया।वनटांगिया समुदाय के लोगों के साथ दीपावली मनाने की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के बीच समय बिताया। उल्लेखनीय है कि वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री का दीपावली पर पहुंचना ग्रामीणों के लिए विशेष महत्व रखता है। दीपों की जगमगाहट, बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और ग्रामीणों के उत्साह ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया के पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल प्रकाश मणि त्रिपाठी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

दिल्ली में सुबह ली अंतिम सांस, पुत्र एवं देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने भावुक…

3 hours ago

दिवाली पर कर्मचारियों को मिली 7 दिन की छुट्टी, इंदौर की कंपनी ने जीता दिल, 24 घंटे में मिले 250 नौकरी के आवेदन

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। आज के दौर में जहां कई कर्मचारी लंबे काम के घंटे…

7 hours ago

दीपावली 2026: अयोध्या से व्हाइट हाउस और टाइम्स स्क्वायर तक जगमगाएगी दुनिया, मां लक्ष्मी की आराधना से गूंजेगा भारत का गौरव

Diwali 2026 Special: भारत की सांस्कृतिक विरासत का वैश्विक उत्सव, अयोध्या के दीपोत्सव से लेकर…

7 hours ago

‘माफी मांगकर ही अयोध्या आएं’, अखिलेश यादव के राम मंदिर दौरे से पहले CM योगी का बड़ा बयान

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय…

7 hours ago

महिला सुरक्षा और जनविश्वास पर पुलिस का जोर, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जनता…

7 hours ago

वाराणसी रेलवे स्टेशन पर सीट को लेकर यात्रियों में मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली और छठ पर्व के चलते ट्रेनों में यात्रियों की भारी…

7 hours ago