Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनेहरू के प्रधानमंत्री बनने की जिद बना देश के विभाजन का कारण...

नेहरू के प्रधानमंत्री बनने की जिद बना देश के विभाजन का कारण सांसद बहराइच

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)lभारतीय जनता पार्टी बहराइच के सांसद अक्षयवर लाल गौड़ के आवास पर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान सांसद अक्षयवर लाल गोंड़ ने कहा कि आजादी प्राप्त होने के दौरान कई समझौते किए गए l जिसमें प्रमुख रूप से नेहरू लियाकत समझौता हुआ जिन्होंने पहले से ही मन बना लिया था कि मुस्लिम समुदाय के लिए अलग देश बनाया जाए l 14 अगस्त1946 को भारत का जो स्वरूप था उसके अनुसार भौगोलिक दृष्टि से एक नया देश बनने पर सहमत बनी और पूर्वी तथा पश्चमी पाकिस्तान नए राष्ट्र बने भारत का विभाजन हुआ l यह तय हुआ कि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं को वापस आना होगा और यहां के लोगों को जाना होगा l पाकिस्तान से आने वाली ट्रेनों में हिंदुओं के परिवार वालों को तलवारों से काटा गया बृद्ध औरतों के स्तन काट दिए गए l महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया यह एक साजिश थी कि पाकिस्तान से हिंदू भाग खड़ा हो लोग भागे भी किंतु भारत में कहा गया कि जो राष्ट्रवादी मुसलमान है वह चाहे तो यहां रह सकते हैं l पाकिस्तान में ऐसा नहीं हुआ जिन्ना और नेहरू के प्रधानमंत्री बनने की जिद ही भारत के विभाजन का कारण बना l विभाजन के दौरान आई हुई कठिनाइयों का सामना जिन परिवारों ने किया हम सब लोग उनके प्रति संवेदनशील हैं l हिंदू परिवारों को अपना घर व्यवसाय परिवार व अपनी माटी छोड़कर आने पर विवश होना पड़ा l भारतीय जनता पार्टी द्वारा उसे विभाजन के स्मृति को लेकर हम 14 अगस्त को विभाजन की विभीषका को स्मृति दिवस के रूप में मनाते हैं। 14 अगस्त को 11:00 एक मौन जलूस जो घंटाघर से चलकर शहीद पार्क पर इसका समापन होगा l दोपहर 1:30 बजे एक संगोष्ठी का आयोजन जिला कार्यालय पर किया गया है जिसमें हम 22 परिवारों के साथ उन स्मृतियों से जुड़ेंगे । इस प्रेस वार्ता के माध्यम से हम चाहते हैं कि देश की जो नई पौध है उस पीढ़ी को भी इस विभाजन का दर्द हम समझा सकें भारत माता के अस्तित्व को हम नई पीढ़ी तक को समझा सकें l इस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल,जिला महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह,जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार मिश्रा, बैजनाथ रस्तोगी,रामरूप कोरी, मण्डल अध्यक्ष चित्तौरा मनीष दुबे, सहित तमाम कार्यकर्ता व उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments