पीड़िताओ के प्रति लापरवाही क्षम्य नही-सचिव अशोक कुमार दूबे

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार दूबे द्वारा, वन स्टाप सेण्टर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा वन स्टाप सेन्टर में आने वाली पीड़ित महिलाओं एवं बच्चियों की समस्याओं के निवारण के लिए चल रही योजनाओं की समीक्षा की गयी।
वन स्टाप सेन्टर पर लम्बित प्रकरणों में पीड़िताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं स्वास्थ्य तथा उनको दी जा रही अन्य चिकित्सीय सुविधाओं, पुलिस सुरक्षा, कानूनी सलाह व अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी ली गयी। वन स्टॉप सेंटर के प्रपत्रों के निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रबंधक नीतू भारती को प्रपत्रों को व्यवस्थित रूप से नही रखने तथा उसका सही रूप से पत्राचार नही किये जाने पर नाराजगी ब्यक्त की गयी। उन्होंने कहा कि पीड़िताओं के प्रति लापरवाही क्षम्य नही होगी। उन्होंने वन स्टाप सेंटर की केन्द्र प्रबन्धक नीतू भारती को निर्देशित किया कि, महिला और बच्चियों जिनको विधिक सहायता की आवश्यकता हो। उनके मामले को चिन्हित कर अधिक से अधिक संख्या में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के कार्यालय में सूचित करें। ताकि उनकों विधिक सहायता दी जा सकें। उन्होंने बताया कि बालिकाओं के साथ भेदभाव एक महत्वपूर्ण समस्या हैं जो शिक्षा, पोषण, कानूनी अधिकार, चिकित्सा देखभाल, सुरक्षा, सम्मान, बाल विवाह आदि में असमानता जैसे कई क्षेत्रों में फैली हुई हैं। इस संबन्ध में बेहतर प्रयास किया जाना चाहिए। इस विषय में व्यापक प्रचार-प्रसार जागरूकता शिविर व पेम्प्लेट आदि के माध्यम से किये जाने हेतु वन स्टाप सेंटर की केन्द्र प्रबन्धक को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान बाल संरक्षण अधिकारी जय प्रकाश तिवारी केन्द्र प्रबन्धक वन स्टाप सेण्टर नीतू भारती, मनोवैज्ञानिक मीनू जायसवाल, सहायक चांदनी मिश्रा,दीक्षा सिंह, मंशा, महिला सुरक्षाकर्मी शीतल , किरण तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

अधिकमास का धार्मिक महत्व और धार्मिक आस्था

सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…

19 hours ago

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…

19 hours ago

खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर ठगी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…

20 hours ago

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

2 days ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

2 days ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

2 days ago