रिटेनिंग वॉल के गुणवत्ता की खुली पोल
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।निचलौल विकास खंड के ग्रामसभा ठूठीबारी में विगत कुछ माह पूर्व ही शासन के निर्देश पर सवारी गाड़ियों को उचित ढंग से खड़ी करने के लिए लाखो की लागत से टैक्सी स्टैंड का निर्माण हुआ था लेकिन बनने कुछ माह बाद ही बीते 10 दिन पूर्व टैक्सी स्टैंड का रिटेनिंग वॉल (सुरक्षा दीवार) भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई और ढह गया, जिसके बाद विकास कार्यों में होने वाले मानक के गुणवत्ता की पोल खुलने लगी।प्रदेश सरकार द्वारा गांवों में होने वाले विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और मानक के तहत कार्यों के कराए जाने के निर्देशों की ब्लॉक के संबंधित अधिकारियों द्वारा खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। ठूठीबारी ग्रामपंचायत के टैक्सी स्टैंड का रिटेनिंग वॉल (सुरक्षा दीवार) भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई ।कही ऐसा तो नहीं ग्रामप्रधान और सचिव द्वारा कमीशनखोरी के चक्कर में टैक्सी स्टैंड के रिटेनिंग वॉल के कार्यों में बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी के साथ घोर अनियमितता की गई है। स्टैंड की सुरक्षा दीवार में दोयम दर्जे के ईंट, मिट्टी युक्त बालू और घटिया किस्म के सीमेंट का प्रयोग किया गया है। तालाब के आगे बने रिटेनिंग वॉल ढहने की सबसे बड़ी वजह तकनीकी खामी भी बताई जा रही है, जिसे ले-आउट सिस्टम कहते है। सुरक्षा दीवाल में सपोर्ट सिस्टम और मिट्टी की उचित भराई नही होने से दीवार के ढहने की संभावना जताई जा रही है। रिटेनिंग वॉल के धराशाही होने के दस दिन बाद भी ग्रामसभा के जिम्मेदारों की नींद तक नहीं खुली और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुके दीवाल के मामले में लीपापोती करने में जुट गए। इस संबंध मेंखंड विकास अधिकारी शमां सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…
EPFO की वेतन सीमा 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये, 51 लाख से अधिक…
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…
विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…
वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…
16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…