देवदह और रामग्राम को विश्व के मानचित्र पर लाना सरकार की प्राथमिकता- पंकज चौधरी

अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा देवदह और रामग्राम

गौतम बुद्ध के ननिहाल देवदह मे बौद्ध सम्मेलन का पहला दिन

समिति के पदाधिकारियों ने आगन्तुकों का किया भव्य स्वागत

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।गौतम बुद्ध के ननिहाल देवदह के टीले पर शुक्रवार को तीन दिवसीय देवदह महोत्सव और विशाल बौद्ध सम्मेलन का शुभारंभ भारत सरकार के वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देवदह और रामग्राम को विश्व के मानचित्र पर लाना सरकार की प्राथमिकता है। सड़क और अत्याधुनिक सुविधाओं से देवदह और रामग्राम सुसज्जित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देवदह और रामग्राम का विकास मतलब सम्पूर्ण महराजगंज गोरखपुर का विकास है। रामग्राम से देवदह को सीधे सड़क से जोड़ने की योजना बनाई गई है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि विपस्ना हाल का निर्माण जल्द ही पूर्ण होगा। तब यहां विदेशी पर्यटकों का आगमन होने लगेगा और और युवाओं को रोजगार का अवसर भी मिलेगा। रोजगार के लिए युवाओं को पलायन नही करना पड़ेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समीर त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार देवदह के विकास के लिए कटिबद्ध है। तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रम में देश के तमाम राज्यों से बौद्ध भिक्षुओं एवं धर्मावलंबियों का जमावड़ा लगा हुआ है। देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के अध्यक्ष वआयोजक जितेंद्र राव ने बताया कि 14 अक्टूबर को डा इन्दु चौधरी प्रोफेसर बीएचयू मुख्य अतिथि वक्ता होंगी और 15 अक्टूबर को विरेन्द्र चौधरी विधायक फरेन्दा मुख्य अतिथि रहेंगे। इनके अलावा लुम्बिनी कुशीनगर, बोधगया, सारनाथ, नागपुर आदि बौद्ध स्थलों से बौद्ध भिक्षुओं का आगमन हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र राव ने किया।
इस अवसर पर समीर त्रिपाठी, महेन्द्र जायसवाल, लक्ष्मी चन्द्र पटेल, अशोक कुमार जायसवाल, बबलू सिंह, भंते मौद्गल्यायन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

अधिकमास का धार्मिक महत्व और धार्मिक आस्था

सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…

21 hours ago

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…

22 hours ago

खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर ठगी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…

22 hours ago

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

2 days ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

2 days ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

2 days ago