Monday, April 6, 2026
HomeNewsbeatसीसी रोड निर्माण में लापरवाही, पांच दिनों से रास्ता बंद, राहगीर परेशान

सीसी रोड निर्माण में लापरवाही, पांच दिनों से रास्ता बंद, राहगीर परेशान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र के बूधा खुर्द चौराहे पर सीसी रोड निर्माण कार्य में लापरवाही सामने आई है। ठेकेदार द्वारा पिछले पांच दिनों से मार्ग को बाधित कर दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण के बाद उसकी उचित देखरेख (तराई आदि) भी नहीं की गई है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। रास्ता बंद होने के कारण आसपास के गांवों के लोगों को लंबा चक्कर लगाकर आवागमन करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों में इसको लेकर आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मार्ग को सुचारु कराने और निर्माण कार्य की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments