Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनीलकंठ महादेव मंदिर मार्ग का होगा नवीनीकरण

नीलकंठ महादेव मंदिर मार्ग का होगा नवीनीकरण

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगर के पूरब नीलकंठ महादेव मंदिर से होकर शमशान घाट तक जाने वाले सड़क का नवीनीकरण कराने हेतु मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपा।
बताते चलें कि वर्षों से जर्जर इस सड़क को नए सिरे से बनाए जाने को लेकर नपाध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को पत्र सौंप कर स्वीकृति मांगी।

नगर पालिका अध्यक्ष के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने आपदा निधि से निर्माण कराए जाने पर अपनी सहमति देते हुए, प्रस्ताव को जिला आपदा कार्यालय को निर्देशित कर भेज दिया। नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने बताया कि नगर के पूरब ईदगाह के सामने से नीलकंठ मंदिर होते हुए शमशान घाट तक की सड़क वर्षों से जर्जर है। इस सड़क से मंदिर जाने एवं शवयात्रा में शामिल लोगों को पैदल व वाहन से चलने में काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता हैं। इस मार्ग को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएग। इसमें जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की सहभागिता है। आने वाले दिनों में यह सड़क सुंदर एवं मजबूत व टिकाउ बनाई जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments