Friday, February 13, 2026
HomeUncategorizedभारतीय संस्कृति व लोक परंपरा को जीवंत रखने की जरूरत - व्यास...

भारतीय संस्कृति व लोक परंपरा को जीवंत रखने की जरूरत – व्यास मौर्य

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) साहित्यकारों , कवियों व लोक गायकों का हुआ सम्मान नगर के ईचौना पश्चिमी वार्ड में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।जिसमें साहित्यकार ,कवि,व गायकों का सम्मान स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र ओढ़ा कर किया गया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए प्रसिद्ध लोक गायक व्यास मौर्य ने कहा कि भारतीय संस्कृति व लोक परंपरा को जीवंत रखने की जरूरत है।आज पारम्परिक गीत का लोप होता जा रहा है।इसके जगह पर फूहड़ गीत व संगीत जगह लेते जा रहे हैं।इसमें सुधार की जरुरत है। साहित्यकार नरसिंह त्रिपाठी, वियोगी ने कहा कि होली हमारे सनातनी परम्परा का प्रमुख त्योहार है।यह भारतीय धर्मानुसाशन को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम है।बीएचयू में चिकित्सक व गायक डॉ शशिकांत तिवारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों का मनोबल बढ़ेगा। सम्मान करने से इस विधा से जुड़े लोगों को आत्मीय संतुष्टि मिलती है।कार्यक्रम को पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्त, श्यामनारायण मिश्र, केपी गुप्त ,जितेन्द्र नाथ पांडेय,मोहन प्रसाद, सत्यम पांडेय,चंद्रकांत तिवारी बंटी, विवेक कुमार,राकेश कुमार यादव, रमाशंकर यादव, रामविलास तिवारी, मुन्नानाथ तिवारी, गणेश मिश्र आदि ने सम्बोधित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments