महात्मा गांधी के सिद्धांतो को आत्मसात करने की जरूरत – भागीरथी प्रसाद

कांग्रेस जनों ने शहीदी दिवस पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के गांधी चौक स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष भागीरथी प्रसाद ने कहा कि आज देश महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चल कर ही आजाद हुआ है। इन विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है।निवर्तमान जिला महासचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि आजादी के लड़ाई के अग्रिम पंक्ति के योद्धा थे महात्मा गांधी। उनके विचारों को और आगे बढ़ाने की जरूरत है।गांधीजी ने अपने प्राणों की आहुति देश की रक्षा के लिए दे दिया। दीनदयाल यादव ने कहा कि आजादी की लड़ाई में कई साल जेल में रहने के बाद भी उन्होंने अपना सत्य और अहिंसा का शस्त्र नही त्याग किया। उसी के दम पर आजादी दिलाई। कार्यक्रम को युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी सत्यम पांडेय, पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्त ,रामविलास तिवारी, चुन्नू श्रीवास्तव, सतीश यादव, अखिलेश मिश्र,राजेश पटेल,दुर्गेश गुप्ता, लालमणि वर्मा, छांगुर प्रसाद,विकास मद्देशिया, डॉ नरेन्द्र यादव आदि नेप्रमुख रूप से सम्बोधित किया।

Karan Pandey

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

8 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

8 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

9 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

9 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

9 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

12 hours ago