कलेक्ट्रेक सभागार में राजनीतिक दलों के साथ आवश्यक बैठक

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
अपर जिलाधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवीदयाल वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ अर्हता तिथि 01-01-2023 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की तैयारी के सम्बन्ध में आवश्यक बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दैरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अर्हता तिथि 01-01-2023 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का आलेख्य प्रकाशन 9 नवम्बर को होना है।
दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 8 दिसम्बर तक निर्धारित है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने संक्षिप्त पुनरीक्षण की विभिन्न गतिविधियों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि, एकीकृत ड्रॉफ्ट इलेक्ट्रोल रूल का प्रकाशन 9 नवम्बर को दावा, आपत्तियां दायर करने की तिथि 9नवम्बर से 8दिसम्बर तंक, तथा विशेष अभियान के तहत 12 नवम्बर शनिवार, 20नवम्बर रविवार, व 26नवम्बर शनिवार,तथा 4 दिसम्बर रविवार को आयेजित की जाएगी। दावे /आपत्तियों का निस्तारण 26 दिसम्बर सोमवार को, तथा अंतिम प्रकाशन 5-1-2023 को किया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपेक्षा की गयी।
इस अवसर पर राजनैतिक दलों से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के अयोध्या लाल श्रीवास्तव, भाजपा से केशवनाथ उपाध्याय, समाजवादी पार्टी से कैसर जमाल, कांग्रेस से अब्दुल हमीद, राष्ट्रीय लोकदल से रामभवन राव, एनसीपी से राजकिशोर कुशवाहा,बसपा से सुभाष भास्कर, सहित सहायक निर्वाचन अधिकारी भीम सिंह, व निर्वाचन कार्यालय के निर्मल सहित अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे

rkpnews@somnath

Recent Posts

गगहा में सड़क हादसा, एक की मौत

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गगहा थाना क्षेत्र के बड़गो मोड़ के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क…

1 hour ago

पेट्रोल-डीजल की किल्लत से बढ़ी किसानों की चिंता, धान की बुआई और सिंचाई पर संकट

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर विकास क्षेत्र में लगातार गहराती पेट्रोल और डीजल की किल्लत…

1 hour ago

कोरोना के बाद अब इबोला का डर, WHO अलर्ट से दुनिया में बढ़ी बेचैनी

इबोला का नया वैश्विक खतरा: कोरोना के बाद फिर दहशत की आहट, WHO अलर्ट के…

10 hours ago

जागृति इन्क्यूबेशन प्रोग्राम बना पूर्वांचल के सपनों का नया मंच

हजार आवेदन, 140 सपने और पूर्वांचल की नई उड़ान: जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट 2026-27 का भव्य…

22 hours ago

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात सुधार पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति…

23 hours ago

एक साथ आठ देशों के मेडिकल विश्वविद्यालयों में मिला प्रवेश, रिशांग ने बढ़ाया गोरखपुर का मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पादरी बाजार क्षेत्र स्थित मानस विहार कॉलोनी के छात्र…

23 hours ago