Friday, October 31, 2025
Homeउत्तर प्रदेशसूर्य महा यज्ञ के आयोजन को लेकर हुई आवश्यक बैठक

सूर्य महा यज्ञ के आयोजन को लेकर हुई आवश्यक बैठक

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
श्री श्री1008 सूर्य महायज्ञ एवं श्री राम कथा दिव्य सत्संग रामलीला के आयोजन,को लेकर हुई आवश्यक बैठक।
सेवा समिति द्वारा श्री श्री 1008,सूर्य महा यज्ञ का आयोजन, रामजानकी मंदिर पैना पश्चिम, निकट काली मंदिर यज्ञ स्थल श्रीराम रामजानकी मंदिर के नजदीक रघुनाथ सिंह इंटर कॉलेज, पैना पूरब पट्टी में होगा। इसके परिप्रेक्ष्य में
श्री श्री1008 सूर्य महायज्ञ एवं श्री राम कथा दिव्य सत्संग रामलीला, का भव्य आयोजन को लेकर हुई आवश्यक बैठक,
बैठक में तांत्रिक श्याम शरण महाराज ने कहा कि,
शुभ कलश यात्रा 15 नवंबर को सुबह 9:00 बजे, 2500 कलश यात्रा व हाथी घोड़ो तथा ढोल नगाड़ों के साथ, भारी संख्या में श्रद्धांलूओ के द्वारा थाना घाट सरयू नदी में स्नान कर शुभ कलश भरा जाएगा ,पुनः कलश यात्रा अपने नियत स्थान पैना स्थित यज्ञ मण्डप के पास रखा जाएगा।
और राम कथा दिव्य सत्संग तथा रामलीला 23 नवंबर 2022 तक आयोजित होगा,ततपश्चात पूर्णाहुति के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है।
सूर्य महा यज्ञ में अयोध्या से रशिका आचार्य, महाराज तथा महंत लक्ष्मण दास महाराज, रायबरेली और कथा वाचक साध्वी ज्योति हरिद्वार से उपस्थित रहेंगे।
बैठक दौरान प्रधान रवि प्रताप सिंह, आयोजक पूर्व ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश सिंह, जितेंद्र सिंह पहलवान, कमल किशोर सिंह ,घनश्याम सिंह ,श्रीराम यादव ,छेदी यादव ,अशोक सिंह ,ईश्वर चंद तिवारी, कमलेश शुक्ला, महेंद्र यादव,राम तपस्या यादव ,प्रभुनाथ राजभर, गजानन मौर्य सहित आदि लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments